Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTere Ishq Mein OTT Release When and Where to watch Dhanush Kriti Sanon Romantic Drama Film this January netflix
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही तेरे इश्क में, कब और कहां देख सकेंगे धनुष-कृति की फिल्म

ओटीटी पर रिलीज होने जा रही तेरे इश्क में, कब और कहां देख सकेंगे धनुष-कृति की फिल्म

संक्षेप:

साल 2025 में धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज हुई थी।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं आप ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं तेरे इश्क में। 

Jan 04, 2026 07:47 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2025 में रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म तेरे इश्क में रिलीज हुई थी। फिल्म में कृति सेनन और धनुष लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अगर आप ये फिल्म सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे तो अब आप इसे घर पर बैठे-बैठे देख सकते हैं। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं धनुष और कृति सेनेन की ये फिल्म।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं तेरे इश्क में?

तेरे इश्क में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म रिलेशनशिप और ह्यूमन इमोशन्स पर बात करती है।

ये भी पढ़ें:‘तेरे इश्क में’ बनी धनुष की 2025 की सबसे बड़ी हिट, 5 दिन में कमाए इतने करोड़

'तेरे इश्क में' का प्लॉट?

तेरे इश्क में की कहानी शंकर (धनुष) और मुक्ति के रिश्ते के इर्दगिर्द घूमती है। धनुष स्टूडेंट लीडर होता है। वहीं, मुक्ति साइकोलॉजी की स्टूडेंट होती है। शंकर कॉलेज में लड़ाई-झगड़े के लिए मशहूर होते हैं। मुक्ति उससे दोस्ती करती है ताकि वो वो अपनी थीसस पूरी कर सके। इस दोस्ती के दौरान शंकर और कृति को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। हालांकि, उनकी लव स्टोरी में मुक्ति के पिता विलेन बनकर आते हैं। यहीं से पूरी कहानी बदल जाती है। फिल्म धोखे, प्यार और इंसान की ईगो की कहानी कहती है।

तेरे इश्क में ने भारत में कितनी की थी कमाई?

तेरे इश्क में 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। तेरे इश्क में को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में 116.71 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दुनियाभर में इस फिल्म ने 161.96 करोड़ की कमाई की थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।