Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTere Ishk Mein Box Office Prediction Dhanush and Kriti Sanon Movie Day 1 Collection
आराम से ₹100 करोड़ के पार जाएगी 'तेरे इश्क में'! एक्सपर्ट्स ने किया वीकेंड और लाइफटाइम प्रेडिक्शन

आराम से ₹100 करोड़ के पार जाएगी 'तेरे इश्क में'! एक्सपर्ट्स ने किया वीकेंड और लाइफटाइम प्रेडिक्शन

संक्षेप:

Tere Ishk Mein Box Office: साउथ के सुपरस्टार एक्टर धनुष की कृति सैनन के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' में आने जा रही है, जिसे लेकर काफी बज बना हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की पहले दिन की कमाई कितनी रह सकती है?

Nov 26, 2025 06:14 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' सिनेमाघरों में 28 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। धनुष और कृति सैनन स्टारर यह फिल्म 'रांझणा' यूनिवर्स की फिल्म बताई जा रही है जिसके कहानी और किरदार भी आपस में जुड़े होंगे। एआर रहमान के संगीत से सजी इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था और इसके प्रमोशन्स में भी काफी मेहनत की जा रही थी, लेकिन यह फिल्म क्या वाकई कमाई के मामले में वो कमाल कर पाएगी जिसकी इससे उम्मीद की जा रही है? चलिए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितना रह सकता है फर्स्ट डे कलेक्शन?

ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने बताया, "इस फिल्म को करीब 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। यह एक बहुत बड़ी रिलीज होने वाली है क्योंकि हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी इस फिल्म को काफी शोज मिलने वाले हैं। क्योंकि धनुष की वजह से वो उनकी होम मार्केट है।" सुमित ने बताया कि फिल्म को इसके म्यूजिक और ट्रेलर समेत बाकी तमाम चीजों के चलते काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और पहले ही दिन यह 20 से 21 करोड़ रुपये के बीच कमाई करके बॉक्स ऑफिस हिला देगी।

फर्स्ट वीक और लाइफटाइम कलेक्शन

सुमित कादेल ने बताया, "फिल्म की एडवांस बुकिंग 6 दिन पहले ही खोल दी गई थी और उसे काफी टॉप-नॉच रिस्पॉन्स मिला है। मेरे हिसाब से अपने पहले दिन सिर्फ हिंदी में इसकी ओपनिंग 12 से 15 करोड़ रुपये के बीच होगी और तमिल-तेलुगू मिलाकर 4 से 6 करोड़ रुपये के बीच कमाई होगी। यानि पहले ही दिन इसकी ऑल इंडिया कमाई 20 करोड़ रुपये के बीच जा सकती है। फिल्म का पहले वीकेंड का कलेक्शन 50 से 60 करोड़ के बीच रहेगा और सभी भाषाओं की कमाई को मिलाकर यह 65 से 70 करोड़ की कमाई कर सकती है। और लाइफटाइम कलेक्शन 100 से 120 करोड़ के आसपास रह सकता है।"

क्या बोले ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श?

ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भी फिल्म के बारे में ज्यादातर बातें पॉजिटिव ही लिखी हैं। उन्होंने लिखा, "सैय्यारा और एक दीवाने की दीवानियत के बाद, इस हफ्ते 'तेरे इश्क में' से एक बड़ा सरप्राइज़ मिलने की उम्मीद है। अब तक की एडवांस बुकिंग काफी एक्साइटिंग रही है और हालात को देखते हुए, दोहरे अंकों में शुरुआत आसानी से हो सकती है।" बात फिल्म की अभी तक की एडवांस बुकिंग की करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म 3 करोड़ 27 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है।

ये भी पढ़ें:अनुपमा की चॉल में पड़ेगा छापा, शाह निवास में गौतम भिजवाएगा पुलिस
ये भी पढ़ें:अनुपमा की राह में किसने बिछाए कांटे? डायरेक्टर ने वायरल कराया सबका वीडियो
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।