Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTere Ishk Mein Box Office Collection Day 9 Dhanush Kriti Sanon Movie Saturday Collection Dhurandhar
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'धुरंधर' भी नहीं हिला पा रही 'तेरे इश्क में' का सिंहासन, अब सौ करोड़ से इतनी दूर

Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'धुरंधर' भी नहीं हिला पा रही 'तेरे इश्क में' का सिंहासन, अब सौ करोड़ से इतनी दूर

संक्षेप:

'तेरे इश्क में' धनुष का एग्रेशन वाला अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में अब 'तेरे इश्क में' के 9वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Dec 07, 2025 07:31 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tere Ishk Mein Box Office Day 9: साउथ सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक और इमोशनल ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। मूवी में धनुष का एग्रेशन वाला अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में अब 'तेरे इश्क में' के 9वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा डाला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'धुरंधर' भी बिगाड़ पाई खेल

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' को धनुष और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 'रांझणा' यूनिवर्स की फिल्म बताई जा रही है जिसके कहानी और किरदार भी आपस में जुड़े होंगे। एआर रहमान के संगीत से सजी इस फिल्म की कहानी को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। धनुष के सामने अब रणवीर सिंह सीना ताने खड़े हैं। रणवीर की 'धुरंधर' ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ऐसे में अब दोनों फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला है।

शनिवार को हुई शानदार कमाई

'तेरे इश्क में' की बात करें तो 85 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने पहले दिन 16 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं,अब इसके 9वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' ने शनिवार को 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 92.90 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'तेरे इश्क में' का कलेक्शन

डे 1- 16 करोड़ रुपये

डे 2- 17 करोड़ रुपये

डे 3- 19 करोड़ रुपये

डे 4- 8.75 करोड़ रुपये

डे 5- 10.25 करोड़ रुपये

डे 6- 6.85 करोड़ रुपये

डे 7- 5.8 करोड़ रुपये

डे 8- 3.75 करोड़ रुपये

डे 9- 5.50 करोड़ रुपये(अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 92.90 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।