
Tere Ishk Mein Box Office Day 8: 'धुरंधर' के सामने सीना ताने खड़ी रही 'तेरे इश्क में', शुक्रवार को कमा डाले इतने करोड़
एआर रहमान के संगीत से सजी फिल्म 'तेरे इश्क में' की कहानी को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। वहीं, दर्शकों को भी ये मूवी काफी पसंद आ रही है। ऐसे में अब इसके सामने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' सीना ताने खड़ी है। वहीं, दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कॉम्पिटिशन है।
Tere Ishk Mein Box Office Day 8: साउथ सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक और इमोशनल ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में अब 'तेरे इश्क में' के 8वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा डाला।
'तेरे इश्क में' का जारी है तूफान
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' को धनुष और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 'रांझणा' यूनिवर्स की फिल्म बताई जा रही है जिसके कहानी और किरदार भी आपस में जुड़े होंगे। एआर रहमान के संगीत से सजी इस फिल्म की कहानी को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। वहीं, दर्शकों को भी ये मूवी काफी पसंद आ रही है। ऐसे में अब इसके सामने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' सीना ताने खड़ी है। वहीं, दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कॉम्पिटिशन है। 85 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'तेरे इश्क में' ने पहले दिन 16 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं,अब इसके 8वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' ने शुक्रवार को 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 87.30 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'तेरे इश्क में' का कलेक्शन
डे 1- 16 करोड़ रुपये
डे 2- 17 करोड़ रुपये
डे 3- 19 करोड़ रुपये
डे 4- 8.75 करोड़ रुपये
डे 5- 10.25 करोड़ रुपये
डे 6- 6.85 करोड़ रुपये
डे 7- 5.8 करोड़ रुपये
डे 8- 3.65 करोड़ रुपये(अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 87.30 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




