
Tere Ishk Mein Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी है 'तेरे इश्क में' की आंधी, देखें कलेक्शन रिपोर्ट
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' को धनुष और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 'रांझणा' यूनिवर्स की फिल्म बताई जा रही है जिसके कहानी और किरदार भी आपस में जुड़े होंगे। ऐसे में अब 'तेरे इश्क में' के छठे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।
Tere Ishk Mein Box Office Day 6: साउथ सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक और इमोशनल ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। हर कोई एक बार फिर से धनुष को एक पागल प्रेमी के तौर पर देखने के लिए बेताब थे। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में अब 'तेरे इश्क में' के छठे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा डाला।
'तेरे इश्क में' का जारी है तूफान
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' को धनुष और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 'रांझणा' यूनिवर्स की फिल्म बताई जा रही है जिसके कहानी और किरदार भी आपस में जुड़े होंगे। एआर रहमान के संगीत से सजी इस फिल्म की कहानी को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। वहीं, दर्शकों को भी ये मूवी काफी पसंद आ रही है। 'तेरे इश्क में' ने पहले दिन 16 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं,अब इसके छठे दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और कृति सैनन की 'तेरे इश्क में' ने बुधवार को 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 76.75 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या है तेरे इश्क में की कहानी?
'तेरे इश्क में' फिल्म में मुक्ति नाम की एक लड़की और शंकर (धनुष) के इर्द-गिर्द घूमती है। मूवी में मुक्ति का किरदार कृति सेनन ने निभाया है। शंकर जो एक गुस्सैल और जिद्दी लड़का होता है, उसे मुक्ति से प्यार हो जाता है। लेकिन उनके प्यार को परवान चढ़ने से पहले ही हालात उन्हें अलग कर देते हैं। दिल टूटने से उबर न पाने के कारण, धनुष का किरदार बदला लेने के लिए तरस जाता है और अपने टूटे दिल के लिए 'पूरी दिल्ली' को जलाकर राख करने की कसम खाता है। उनकी गहरी और बेकाबू प्रेम कहानी फिल्म का मूल है।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




