Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTere Ishk Mein Box Office Collection Day 2 Dhansuh Movie to Break Expectations
Box Office: 'तेरे इश्क में' करेगी उम्मीद से बढ़कर कमाई? एक्सपर्ट ने दिया था वीकेंड पर इतना टारगेट

Box Office: 'तेरे इश्क में' करेगी उम्मीद से बढ़कर कमाई? एक्सपर्ट ने दिया था वीकेंड पर इतना टारगेट

संक्षेप:

तेरे इश्क में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन क्या आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्सपर्ट की उम्मीदों से भी बेहतर कमाई कर सकती है?

Nov 29, 2025 07:34 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर धनुष और कृति सैनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है और कमाई के आंकड़े बता रहे हैं कि इसका पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ एक्सपर्ट्स के अनुमान से भी ऊपर जाने वाला है। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने रिलीज के पहले अपना अनुमान बताया था कि फर्स्ट वीक में फिल्म कितनी कमाई कर सकती है, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े कुछ और ही गणित बता रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितनी हुई अभी तक की कमाई

सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि पहले शुक्रवार को फिल्म ने 16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म 7 करोड़ 68 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 23 करोड़ 68 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। 'रांझणा' यूनिवर्स की इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा है। फिल्म की IMDb रेटिंग 7.5 रही है। फिल्म की कमाई का ग्राफ आने वाले वक्त में काफी तेजी से ऊपर जाने की संभावना है। क्योंकि इसे माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिलेगा।

क्या अपना रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे धनुष

सुमित कादेल ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि फिल्म पहले वीकेंड में 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर लेगी और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 65 से 70 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है। लेकिन जिस हिसाब से फिल्म को देश और दुनिया भर में काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे लगता है कि बड़े आराम से यह एक्सपर्ट के बताए आंकड़े को पार कर जाएगी। बता दें कि धनुष की बीती कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कफी अच्छा बिजनेस किया है, और अब देखना होगा कि क्या वो इस फिल्म के जरिए अपने ही बनाए रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

ये भी पढ़ें:BB19: टॉप 5 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, नंबर वन पर आई यह कंटेस्टेंट
ये भी पढ़ें:घमंड से बर्बाद हुआ इस एक्टर का करियर, जीतेंद्र की सीख ने कराई बॉलीवुड मे वापसी
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।