Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTere Ishk Mein Box Office Collection Day 14 Dhanush Kriti Sanon Movie Thursday Collection Dhurandhar
Box Office Day 14: 'धुरंधर' ने छीन ली 'तेरे इश्क में' की गद्दी, हर दिन घट रही कमाई, गुरुवार किया बस इतना कलेक्शन

Box Office Day 14: 'धुरंधर' ने छीन ली 'तेरे इश्क में' की गद्दी, हर दिन घट रही कमाई, गुरुवार किया बस इतना कलेक्शन

संक्षेप:

'रांझणा' के बाद तेरे इश्क में' एक बार फिर से धनुष का एग्रेशन अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ये फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में अब 'तेरे इश्क में' के 14वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Dec 12, 2025 07:06 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tere Ishk Mein Box Office Day 14: साउथ सुपरस्टार धनुष की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' की कहानी ने दर्शकों के दिल को छुआ है। इस मूवी में धनुष के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। इस मूवी ने ऑडियंस को काफी इमोशनल भी किया है। इस मूवी कई सीन ऐसे रहे, जिसने दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया। मूवी में कृति सेनन और धनुष की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। 'रांझणा' के बाद तेरे इश्क में' एक बार फिर से धनुष का एग्रेशन अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ये फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में अब 'तेरे इश्क में' के 14वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा डाला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'धुरंधर' ने छीन ली 'तेरे इश्क में' की गद्दी

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' को धनुष और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 'रांझणा' यूनिवर्स की फिल्म बताई जा रही है जिसके कहानी और किरदार भी आपस में जुड़े होंगे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन रणवीर सिंह ने धनुष का पूरा गेम ही बिगाड़ कर रख दिया। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर' 'तेरे इश्क में' को कड़ी टक्कर दे रही है। अब बात करें 'तेरे इश्क में' की तो 85 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने पहले दिन 16 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं,अब इसके 14वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' ने बुधवार को 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 108.80 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'तेरे इश्क में' का कलेक्शन

डे 1- 16 करोड़ रुपये

डे 2- 17 करोड़ रुपये

डे 3- 19 करोड़ रुपये

डे 4- 8.75 करोड़ रुपये

डे 5- 10.25 करोड़ रुपये

डे 6- 6.85 करोड़ रुपये

डे 7- 5.8 करोड़ रुपये

डे 8- 3.75 करोड़ रुपये

डे 9- 5.7 करोड़ रुपये

डे 10- 6.9 करोड़ रुपये

डे 11- 2.4 करोड़ रुपये

डे 12- 2.75 करोड़ रुपये

डे 13- 2 करोड़ रुपये

डे 14- 1.65 करोड़ रुपये(अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 108.80 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।