
Box Office: 'तेरे इश्क में' ने दिखाई 'धुरंधर' को अंख, धनुष ने तोड़ा अपनी सुपरहिट मूवी का रिकॉर्ड
'रांझणा' के बाद तेरे इश्क में' एक बार फिर से धनुष का एग्रेशन अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ये फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में अब 'तेरे इश्क में' के 12वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।
Tere Ishk Mein Box Office Day 12: साउथ सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक और इमोशनल ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ था। फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों को इसकी कहानी काफी पसंद आई थी। 'रांझणा' के बाद तेरे इश्क में' एक बार फिर से धनुष का एग्रेशन अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ये फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में अब 'तेरे इश्क में' के 12वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा डाला।
100 करोड़ के बाद भी जारी है तूफान
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' को धनुष और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 'रांझणा' यूनिवर्स की फिल्म बताई जा रही है जिसके कहानी और किरदार भी आपस में जुड़े होंगे। वहीं, अब धनुष के सामने अब रणवीर सिंह 'धुरंधर' खड़ी है, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी। इन दोनों फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला है। 'तेरे इश्क में' की बात करें तो 85 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने पहले दिन 16 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं,अब इसके 12वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' ने शनिवार को 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 105.25 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि इस मूवी में साल 2013 में रिलीज रांझणा को भी टक्कर दे दी है। 12वें दिन इसकी कमाई लगभग 2.5 करोड़ थी
डे वाइज देखें 'तेरे इश्क में' का कलेक्शन
डे 1- 16 करोड़ रुपये
डे 2- 17 करोड़ रुपये
डे 3- 19 करोड़ रुपये
डे 4- 8.75 करोड़ रुपये
डे 5- 10.25 करोड़ रुपये
डे 6- 6.85 करोड़ रुपये
डे 7- 5.8 करोड़ रुपये
डे 8- 3.75 करोड़ रुपये
डे 9- 5.7 करोड़ रुपये
डे 10- 6.9 करोड़ रुपये
डे 11- 2.4 करोड़ रुपये
डे 12- 2.85 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 105.25 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




