Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTere Ishk Mein Box Office Collection Day 1 Dhanush Kriti Sanon Movie Opening Day Collection
Tere Ishk Mein Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर 'तेरे इश्क में' की दहाड़ से थर्रा उठा बॉक्स ऑफिस, कर डाली बंपर कमाई

Tere Ishk Mein Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर 'तेरे इश्क में' की दहाड़ से थर्रा उठा बॉक्स ऑफिस, कर डाली बंपर कमाई

संक्षेप:

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' फाइनली आज यानी 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने गई है। ऐसे में अब हर किसी को 'तेरे इश्क में' के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर एक्साइटमेंट बनी है।

Nov 28, 2025 10:27 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tere Ishk Mein Box Office Day 1: साउथ सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक और इमोशनल ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से बज बना हुआ था। धनुष की इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' फाइनली आज यानी 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने गई है। ऐसे में अब हर किसी को 'तेरे इश्क में' के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर एक्साइटमेंट बनी है। बता दें कि 'तेरे इश्क में' के पहले दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने पहले दिन क्या कमाल दिखाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ओपनिंग डे पर 'तेरे इश्क में' ने लगाई दहाड़

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' को धनुष और कृति सैनन स्टारर यह फिल्म 'रांझणा' यूनिवर्स की फिल्म बताई जा रही है जिसके कहानी और किरदार भी आपस में जुड़े होंगे। एआर रहमान के संगीत से सजी इस फिल्म की कहानी को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। वहीं, दर्शकों को भी ये मूवी काफी पसंद आ रही है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और कृति सैनन की 'तेरे इश्क में' ने पहले दिन खबर लिखने तक 17.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अभी फाइनल डेटा आने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है।

धनुष ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

बता दें कि धनुष की 'तेरे इश्क में' ने उनकी ही फिल्मों के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। धनुष की साल 2013 में रिलीज हुई रांझणा ने 5.03 करोड़ और साल 2015 में रिलीज हुई शमिताभ ने 3.60 करोड़ की कमाई की थी। 'तेरे इश्क में' फिल्म ने इन दोनों फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।