इस साउथ एक्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रक से टकराई कार, गाड़ी में मोजूद था दोस्त
तेलुगू फिल्मों के जाने माने एक्टर और यूट्यूबर के भरत कांत की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। महज 31 साल के भरत की इस दर्दनाक मौत की खबर ने उनके फैंस को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। तेलुगू फिल्मों के जाने माने एक्टर और यूट्यूबर के भरत कांत की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। महज 31 साल के भरत की इस दर्दनाक मौत की खबर ने उनके फैंस को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। भरत कांत के साथ उनके दोस्त जी. साई त्रिलोक उस कार में मौजूद थे और उनकी भी मौके पर मौत हो गई।
ट्रक से टकरा गई कार
दअरसल, रविवार तड़के शहर के आउटर रिंग रोड (ORR) पर एग्जिट नंबर-12 के पास बेंगलुरु में एक सड़क दुर्घटना में भरत कांत और उनके कैमरामैन और यूट्यूब आर्टिस्ट दोस्त जी. साई त्रिलोक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के हैदराबाद के पास आदि बाटला के आउटर रिंग रोड पर भयानक सड़क हादसे में दोनों की जान गई. अदीबाटला पुलिस के मुताबिक, भरत कार चला रहे थे। तभी एग्जिट 12 के पास (बैंगलोर/तुक्कुगुड़ा और शमशाबाद के बीच) उन्होंने कंट्रोल खो दिया। उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रेक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लॉरी के पीछे के पहिए उखड़ गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ट्रक और कार की यह टक्कर बहुत भीषण थी
घटनास्थल से सामने आई तस्वीर और वीडियो दहला देने वाले हैं। ट्रक और कार की यह टक्कर बहुत भीषण थी। यह दुर्घटना तब हुई जब भरत कांत और त्रिलोक आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से हैदराबाद लौट रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने शनिवार रात को अपनी यात्रा शुरू की थी। करीब तड़के 3:20 बजे, उन्होंने पेद्दाम्बरपेट से ORR पर एंट्री ली और शमशाबाद की ओर जा रहे थे। दोनों नानकरामगुड़ा में रहते थे।
फोन और कार के नंबर प्लेट से हुई पहचान
बता दें कि पुलिस ने दुर्घटनास्थल से बरामद मृतकों के फोन और उनकी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से भरत कांत और त्रिलोक की पहचान की। भरत कांत ने टॉलीवुड फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर काम किया था। इसके अलावा वह कुछ अन्य फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में भी नजर आए थे। पुलिस को शक है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना ही इस दुर्घटना का कारण बना। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कौन थे भरत कांत?
भरत कांत एक पॉपुलर एक्टर, डांसर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर थे। वह और त्रिलोक, दोनों करीब 10 साल पहले टॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए हैदराबाद आए थे। 31 साल के भरत कांत की सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे लोकप्रियता बढ़ रही थी। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 40,000 फॉलोअर्स और YouTube पर लगभग 30,000 सब्सक्राइबर थे।
भरत कांत ने फिल्मों में किया काम
भरत कांत का एक्टिंग करियर अभी उड़ान ही भर रहा था। वह डिजिटल कंटेंट बनाने के अलावा तेलुगू फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में भी काम करते थे। उनकी फिल्मों में 'टेनेंट' और 'ग्रामम' शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


