Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTeam Sarabhai vs Sarabhai give heartbreaking tribute Satish Shah teary eyed Rupali Ganguly Sumeet Raghavan Rajesh Kumar
Video: सतीश शाह को ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ का टाइटल ट्रैक गाकर दी श्रद्धांजलि, रो पड़ीं रुपाली गांगुली

Video: सतीश शाह को ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ का टाइटल ट्रैक गाकर दी श्रद्धांजलि, रो पड़ीं रुपाली गांगुली

संक्षेप:

Satish Shah Funeral Video: सतीश शाह की अंतिम विदाई का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ का टाइटल ट्रैक गाकर टीम उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रही है।

Sun, 26 Oct 2025 04:26 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के कलाकारों ने नम आंखों से अपने को-एक्टर सतीश शाह को अंतिम विदाई दी। सतीश शाह के अंतिम संस्कार के दौरान ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के कलाकार रुपाली गांगुली, सुमीत राघवन, राजेश कुमार और निर्माता जेडी मजीठिया ने अपने शो का आइकॉनिक टाइटल ट्रैक गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते वक्त रुपाली गांगुली अपने आंसू रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। ऐसे में जेडी मजीठिया ने उन्हें संभाला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां देखिए वीडियो

राजेश कुमार का पोस्ट

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में सतीशा शाह के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “ऐसा लगता है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया हो। सतीश जी हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते थे। जिंदा-दिल इंसान थे। उनका जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है।”

क्यों छोड़ दी थी एक्टिंग?

सतीश शाह ने साल 2014 के बाद से अभिनय से दूरी बना ली थी। हालांकि, उन्होंने तीन साल बाद “साराभाई वर्सेस साराभाई 2” किया था, लेकिन अन्य प्रोजेक्ट्स लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में एक्टिंग छोड़ने की वजह भी बताई थी। उन्हाेंने कहा था, “मैंने सार्वजनिक रूप से, यानी फिल्मों में और अन्यथा, अभिनय करना बंद कर दिया था। आप कह सकते हैं कि मैंने कुछ समय का ब्रेक लिया था। ब्रेक लंबा था, लेकिन ये मेरी फितरत है। मेरा स्वभाव है। मैं कोई काम तभी तक करता हूं, जब तक मुझे उसमें मजा आता है। मुझे लगा, कुछ समय का ब्रेक लेकर, शायद खुद को तरोताजा कर लूँ और फिर कमबैक करूं। मुझे मरने की कोई जल्दी नहीं है।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।