
वीर पहाड़िया संग ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा सुतारिया ने शेयर किया पहला पोस्ट, मिनटों में हुआ वायरल
बीते दिनों तारा,वीर पहाड़िया संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में रहीं। ये खबरें एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में हुए कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सामने आई। ऐसे में अब ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट शेयर किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों तारा,वीर पहाड़िया संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में रहीं। ये खबरें एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में हुए कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सामने आई। ऐसे में अब ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट शेयर किया है। तारा का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
तारा ने शेयर किया पोस्ट
तारा सुतारिया जल्द ही यश स्टारर 'टॉक्सिक' फिल्म में नजर आने वाली हैं। ऐसे में ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर टॉक्सिक फिल्म का शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए तारा ने जानकारी दी है कि टीजर ने महज 24 घंटों के अंदर ही सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन (20 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस पोस्टर में यश हाथ में राइफल लिए नजर आ रहे हैं। तारा के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। देखने वाली बात ये है कि वीर पहाड़िया ने तारा के इस पोस्टर पर कोई कमेंट नहीं किया है। यह फिल्म, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहले जानते हैं क्या हुआ था उस कॉन्सर्ट में
दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट था, जिसमें तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया भी शामिल हुए थै। वहीं, तारा सुतारिया एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर गई थी और उनके गानों पर परफॉर्म किया। इस दौरान दोनों काफी क्लोज दिखे। इतना ही नहीं उस दौरान उन्होंने तारा को किस भी किया था। वहीं, वीर का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वायरल में साफ दिखा था कि वीर को ये सब पसंद नहीं आया। ऐसे में अब दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा है।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




