Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTara Sutaria And Veer Pahariya Breakup Leaves Fans Shocked
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने तोड़ दिया अपना रिश्ता? ब्रेकअप की खबर से सब हैरान

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने तोड़ दिया अपना रिश्ता? ब्रेकअप की खबर से सब हैरान

संक्षेप:

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया तो ना सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि इंटरव्यूज में भी एक-दूसरे की बात करते नहीं थकते थे। दोनों रोमांटिक पोस्ट भी एक-दूसरे के साथ शेयर करते रहते थे।

Jan 09, 2026 06:12 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिलेशनशिप पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में था। कुछ दिनों पहले तो एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में उनके कई मोमेंट्स भी वायरल हुए और अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है जिससे फैंस काफी हैरान हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि ब्रेकअप की वजह क्या है, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। वैसे ना तो तारा और ना ही वीर की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आया है।

एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में दोनों के हुए थे चर्चे

बता दें कि ये खबर एपी ढिल्लों वाले कॉन्सर्ट के हफ्तों बाद आई है। दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट था जिसमें तारा और वीर भी शामिल हुए थे। इस दौरान तारा, स्टेज पर भी गई थीं और वहां एपी उनके काफी क्लोज भी दिखे थे। इतना ही नहीं उस दौरान उन्होंने तारा को किस भी किया था। इसके बाद कई ऐसे वीडियोज वायरल हुए कि वीर को ये सब पसंद नहीं आया।

दोनों ने दी थी सफाई

हालांकि तारा और वीर ने फिर सोशल मीडिया पर क्लीयर भी किया कि ऐसा कुछ नहीं है। ये सबप नेगेटिव पीआर किया जा रहा है उनके खिलाफ। वीर ने भी कहा कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता और उनके वीडियोज को गलत तरीके से एडिट करके शेयर किया जा रहा है।

पिछले साल किया था रिलेशनशिप कन्फर्म

वीर और तारा ने अपने रिलेशनशिप को पिछले साल जुलाई में पब्लिक किया था। तारा ने दरअसल, अपने एक गाने थोड़ी सी दारू की फोटो शेयर की थी जिसमें उनके साथ एपी ढिल्लों ही थे।

इस पोस्ट पर वीर ने कमेंट किया था, मेरी, दिल वाले इमोजी के साथ। तारा ने भी फिर माइन और नजर ना लगने वाला इमोजी कमेंट किया था।

ये भी पढ़ें:तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लों के साथ पोस्ट किया वीडियो, वीर पहाड़िया ने किया कमेंट

इसके बाद दोनों कई इवेंट्स और डिनर या लंच डेट्स पर साथ दिखते। इसके अलावा दोनों वेकेशन पर भी साथ जाते थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।