मार्केट में सब्जी बेचता दिखा एक्टर, चेक बाउंस में सुनाई गई थी 1 साल की सजा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर हाल ही में तमिल एक्टर विमल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक्टर साप्ताहिक मार्केट में सब्जी बेचता नजर आया। 

Actor Vimal
एक्टर ने बेंची सब्जी

तमिल एक्टर विमल का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में एक्टर एक मार्केट में सब्जी बेचते दिखाई पड़े। विमल का ये वीडियो ऐसे वक्त पर सामने आया है जब कुछ दिनों पहले ही एक्टर को एक चेक बाउंस मामले में सजा सुनाई गई थी। वायरल वीडियो में देखने को मिला कि विमल को सब्जी बेचता देख वहां लोगों ने भीड़ लगा ली।

अपने होमटाउन के पास सब्जी बेचता दिखा तमिल एक्टर

विमल हाल ही में तिरुचिरापल्ली जिले में अपने होमटाउन मनप्पराई के पास पन्नानकोम्बु में खुली एक नई साप्ताहिक मार्केट में पहुंचे। वहां, पहुंचकर एक्टर सब्जी बेचने वालों के पास जाकर बैठ गए और सब्जी बेचना शुरू कर दिया। एक्टर विमल एक फिल्म की शूटिंग के लिए उस इलाके में पहुंचे थे।

सब्जी खरीदने आए लोगों से की बातचीत, दुकानदारों को दिए 500-500 रुपये

विमल के मार्केट पहुंचे तो दुकानदारों के साथ बैठकर सब्जी बेचने लगे। वीडियो में विमल सब्जियों के दाम चिल्लाते, सब्जी खरीदने आए लोगों से बातचीत करते भी नजर आए। एक्टर को सब्जी बेचता देख वहां देखते ही देखते भीड़ लग गई। एक्टर विमल का ये अनोखा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाने से पहले एक्टर ने वहां आसपास के कुछ दुकानदारों को 500-500 रुपये दिए।

चेक बाउंस मामले में सुनाई गई थी 1 साल की जेल की सजा

विमल का ये वीडियो ऐसे वक्त में आया है जब कुछ दिन पहले ही उन्हें एक चेक बाउंस मामले में जेल की सजा सुनाई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमल को चेन्नई की एक अदालत ने जुलाई 2026 में 4.5 करोड़ रुपये के पुराने चेक बाउंस मामले में एक साल की जेल की सजा सुनाई थी। फिलहाल कोर्ट ने विमल की सजा पर रोक लगाई है और अपील का समय दिया है।

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं एक्टर विमल

एक्टर विमल के काम की बात करें तो उन्हें लिंगम, वदम और महासेना जैसी फिल्मों में देखा गया है। वदम एक्टर की सबसे लेटेस्ट रिलीज है। वदम एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म की आईएडीबी रेटिंग भी खराब है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.7 है। इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमार्केट में सब्जी बेचता दिखा एक्टर, चेक बाउंस में सुनाई गई थी 1 साल की सजा