एक्स पत्नी का परिवार कर रहा काला जादू, एक्टर का हैरान करने वाला दावा; मुझे खून की उल्टियां हो रही हैं
भारतीय फिल्म एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रवि मोहन ने आज यानी 16 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी एक्स पत्नी आरती के खिलाफ हैरान करने वाले आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी एक्स पत्नी का परिवार उनके ऊपर काला जादू किया है।

भारतीय एक्टर, निर्देशक और प्रोड्यूसर रवि मोहन ने आज यानी 16 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने अपनी निजी जीवन को लेकर बात की। उन्होंने पति आरती के साथ तलाक और गर्लफ्रेंड केनीशा फ्रांसिस से ब्रेकअप को लेकर बात की। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने अपनी एक्स पत्नी आरती पर एक हैरान करने वाला आरोप लगाया। रवि ने एक्स पत्नी पर उनके ऊपर काला जादू करने का आरोप लगाया।
रवि ने की खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने कहा कि जब तक आरती के साथ उनकी तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, वो एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। रवि मोहन ने दावा कि कि आरती के परिवार की तरफ से उन्हें इमोशनल रूप से परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि इस तलाक की प्रक्रिया के दौरान उन्हें आरती के परिवार की तरफ से मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा है। इस बारे में बात करते हुए रवि इमोशनल हो गए और उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की।
एक्टिंग करियर से लिया ब्रेक
रवि ने कहा, “वो मुझे मेरे बेटों से मिलने नहीं दे रहे हैं। मेरे बेटों के साथ बॉडीगार्ड्स रहते हैं। मैंने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की थी। अब मैं उसकी कीमत चुका रहा हूं। यहां तक कि, मैंने अपनी कलई काट ली थी, और अगले दिन शूट पर पहुंचा था। मेरी कमिटमेंट इस तरह की रही है। मैं एक दिन मर जाउंगा। लेकिन इस दुनिया से जाने से पहले मैं उनकी शांति भंग कर दूंगा। मैं इंडस्ट्री में अब और काम नहीं करूंगा। मैं अपना निजी जीवन सुधारुंगा, अपना सम्मान बचाउंगा, और फिर एक्टिंग करियर वापस शुरू करूंगा।”
एक्स पत्नी पर लगाए काला जादू करने के आरोप
रवि ने इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी दावा किया कि उनकी एक्स-वाइफ का परिवार उन पर काला जादू कर रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे खून की उल्टियां हो रही हैं। वो लोग काला जादू कर रहे हैं। वो लोग ऐसा करते थे और अब भी ऐसा कर रहे हैं।”
शादी के लिए आरती ने किया था ब्लैकमेल
रवि मोहन एक मौके पर भड़क भी गए। उन्होंने कहा कि उनकी एक्स-पत्नी ने उन्हें ब्लैकमेल किया था। रवि ने दावा किया था कि आरती ने उनपर शादी का दवाब बनाया था, उन्होंने अपना हाथ काट लिया था। इसी दवाब में उन्होंने शादी के लिए हां किया था। उन्होंने कहा कि वो पहले दिन से नरक वाला जीवन जी रहे हैं।
केनीशा से कन्फर्म किया ब्रेकअप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने ये भी साफ कर दिया कि उनका केनीशा से ब्रेकअप हो गया है। उन्होंने बताया केनीशा ने उन्हें इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उन्हें काफी ज्यादा ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। एक्टर ने कहा कि वो चाहते हैं कि केनीशा कहीं भी हों, बस खुश रहें। उन्होंने कहा कि केनीशा मुश्किल घड़ी में उनके साथ रहीं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


