धुरंधर के गाने शरारत से इसलिए निकाली गईं तमन्ना भाटिया, दो हीरोइन को गाने में रखने के पीछे ये थी वजह

Dec 21, 2025 08:39 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के गाने शरारत के लिए पहले तमन्ना भाटिया का नाम सामने आया था। लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने तमन्ना को रिजेक्ट कर फिल्म दो हीरोइन को इस खास वजह के चलते कास्ट किया। जानिए।

धुरंधर के गाने शरारत से इसलिए निकाली गईं तमन्ना भाटिया, दो हीरोइन को गाने में रखने के पीछे ये थी वजह

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर खबरों में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। ऑडियंस को फिल्म की कहानी के साथ म्यूजिक पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर गानों की चर्चा हो रही है। इस बीच फिल्म के गाने 'शरारत' को लेकर खबर सामने आई है। फिल्म में ये गाना क्रिस्टल डिसूजा और आयेशा खान पर फिल्माया गया है। डांस स्टेप भी खूब वायरल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने के लिए कोरियोग्राफर ने तमन्ना भाटिया के नाम का सुझाव दिया था। लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने तमन्ना को खास वजह के चलते रिजेक्ट कर दिया।

इसलिए रखी गई 2 हीरोइन

शरारत गाने की कोरियोग्राफी करने वाले विजय गांगुली ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले डायरेक्टर को तमन्ना के नाम का सुझाव दिया था। लेकिन आदित्य धर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। विजय ने कहा, मेरे दिमाग में वो (तमन्ना भाटिया) थीं। मैंने डायरेक्टर आदित्य धर को उनके नाम का सुझाव दिया, लेकिन आदित्य बहुत क्लियर थे कि वो ऐसा कुछ नहीं चाहते कि लोग इस गाने को आइटम सॉन्ग की तरह देखें और कहानी से हटकर हो। अगर सिर्फ एक लड़की पर फोकस होता तो कहानी से ध्यान भटक जाता।” विजय गांगुली में आगे बताया कि इसलिए फिल्म के इस गाने में दो लड़कियों को रखा गया, ताकि कहानी से ध्यान किसी एक लड़की पर नहीं जाए। अगर तमन्ना इस गाने में होतीं तो ये गाना उनका होता और कहानी पर ध्यान नहीं जाता।


कमाई का रिकॉर्ड

बता दें, आदित्य धर की फिल्म धुरंधर चौतरफा तारीफें बटोर रही है। कई दिग्गज पर्सनालिटी फिल्म की तारीफ में सामने आ चुके हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आने वाले दिनों फिल्म की कमाई जबरदस्त होने वाली है।

धुरंधर 2 रिलीज

फिल्म की कास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना अपनी परफॉरमेंस के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। संजय दत्त के काम को पसंद किया गया है। अर्जुन रामपाल का रोल छोटा था लेकिन उनके चेहरे के हाव-भाव शानदार थे। फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार हो रहा है जो 19 मार्च को थिएटर पर दस्तक देगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।