ये हैं तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्में, न आइटम सॉन्ग और न कैमियो, लीड रोल में आएंगी नजर
तमन्ना भाटिया के फैन हैं? उन्हें फिल्मों के एक्टिंग करते देखना चाहते हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। साल 2026 में उनकी चार फिल्में आने वाली हैं और चारों फिल्मों में उनका अच्छा रोल होने वाला है।

तमन्ना भाटिया की साल 2026 में एक या दो नहीं, चार फिल्में आने वाली हैं। दरअसल अजय देवगन की ‘रेड 2’, रजनीकांत की ‘जेलर’ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ में सिर्फ तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग दिखाया गया है। ऐसे में उनके फैंस उनकी एक्टिंग को मिस कर रहे हैं। वे उन्हें पूरी फिल्म में एक्टिंग करते देखना चाहता है। यही कारण है आज हमने उन फिल्मों की लिस्ट बनाई है जिनमें तमन्ना स्ट्रॉन्ग रोल प्ले करती दिखेंगी।
1. रेंजर (Ranger)
रिलीज डेट: 4 दिसंबर, 2026
ये एक्शन एडवेंचर फिल्म हैं। इस फिल्म में तमन्ना के साथ अजय देवगन और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना का इस फिल्म में काफी स्ट्रॉन्ग रोल होगा। उनका रोल 'रेडेम्पशन आर्क' (redemption arc) पर बेस्ड होगा।
2. व्वान (Vvan)
रिलीज डेट: 15 मई, 2026
इस फिल्म में तमन्ना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देंगे। सामने आए मोशन पोस्टर में तमन्ना को जंगल में नंगे पैर भागते और हाथ में दिया लिए दिखाया गया है, जो प्राचीन लोक कथाओं और रहस्यों से जुड़ा है। उनका रोल काफी रहस्यमयी और फोक-थ्रिलर (folk-thriller) शैली पर बेस्ड है।
3. ओ' रोमियो (O' Romeo)
रिलीज डेट: 13 फरवरी, 2026 (वेलेंटाइन डे विंडो)
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बन रही इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में तमन्ना लीड रोल में नजर आएंगी। उनके साथ शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी होंगे। बताया जा रहा है कि उनका किरदार कहानी में एक नया और फ्रेश डायनामिक लेकर आएगा।
4. वी. शांताराम (V. Shantaram)
रिलीज डेट: 2026
ये फिल्म तमन्ना के करियर की सबसे चैलेंजिंग फिल्म होगी। दरअसल, ये एक बायोपिक है और इसमें तमन्ना दिग्गज एक्ट्रेस जयश्री (Jayashree) के किरदार में दिखेंगी। बता दें, जयश्री, महान फिल्म निर्माता वी. शांताराम की दूसरी पत्नी थीं। जयश्री खुद एक बहुत बड़ी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने 'डॉ. कोटनिस की अमर कहानी' और 'शकुंतला' जैसी फिल्मों में काम किया था। तमन्ना को इस फिल्म में 1930 और 40 के दशक के 'विंटेज लुक' में दिखाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



