छठ पर बना बॉलीवुड का पहला गाना, किसने लिखा है छठी मैया? 7 घंटे में मिले 1.4 मिलियन व्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Chhathi Maiya Song: तमन्ना भाटिया का एक गाना हाल ही में रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम है छठी मैया। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। तमन्ना भाटिया का ये गाना उनकी अपकमिंग फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का गाना है। 

New Song Chhathi Maiya
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा तमन्ना भाटिया का गाना

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का गाना छठी मैया आज यानी 11 सितंबर को रिलीज हुआ है। ये गाना बिहार के महापर्व छठ पूजा की खूबसूरती को कैद करता है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 7 घंटे में इस गाने के 1.4 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। ये पहली बार है जब बॉलीवुड फिल्म में छठ पूजा की आस्था को दिखाया जा रहा है।

तमन्ना भाटिया का देसी अंदाज लोगों को आया पसंद

तमन्ना भाटिया इस गाने में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। तमन्ना गाने में लाल रंग की साड़ी, नाक से लेकर मांग तक सिंदूर, लाल रंग की चूड़ियां पहने काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में तमन्ना सूर्यदेव को अर्घ्य देती नजर आ रही हैं। इस गाने का वीडियो काफी सुदंर है और छठ पूजा की आस्था को दर्शाता है।

छठी मैया गाने को देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

तमन्ना भाटिया ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हर आराध्य में आस…हर आस में छठी मैया का विश्वास। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक यूजर ने गाने के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बहुत अच्छा लगा, शायद ये पहली बार है जब बॉलीवुड में छठ पूजा पर गाना बनाया गया है। एक ने लिखा- बाकियों का नहीं पता, लेकिन झारखंड, बिहार और यूपी के लोग इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाएंगे, वो भी सिर्फ इस गाने की वजह से। एक ने कहा- छठी मैया की कृपा इस फिल्म पर जरूर बरसेगी। एक यूजर ने कहा- हमारी छठी मैया को इतना ज्यादा सम्मान मिल रहा है। एक ने कहा- हमारे बिहार से आप लोगों को बहुत सारा प्यार

तमन्ना भाटिया के देसी अंदाज ने जीता दिल

छठी मैया गाने के बारे में

विशाल मिश्रा ने इस गाने को कंपोज किया है और गाया है। वहीं, इस गाने के बोल लिखे हैं कौशल किशोर ने। गाने को चिन्नी प्रकाश ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में आपको गिटार, बांसुरी, ढोलक, शहनाई और तबला जैसे वाद्य यंत्र सुनाई पड़ेंगे।

कौन हैं इस गाने को गाने वाले विशाल मिश्रा?

विशाल मिश्रा की बात करें तो वो एक सिंगर और कंपोजर हैं। विशाल मिश्रा का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत डीडी नेशनल के एक रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर की थी। साल 2016 में विशाल ने तमिल फिल्म देवी में म्यूजिक कंपोज किया था। इसके बाद, साल 2017 में विशाल को बॉलीवुड फिल्म करीब-करीब सिंगल के गानों से उन्हें पहचान मिली।

विशाल मिश्रा के पॉपुलर गाने

विशाल मिश्रा को कबीर सिंह के कैसे हुआ, एक दीवाने की दीवानियत का गाना दीवानियत, सैयारा फिल्म का गाना तुम हो तो, टॉक्सिक का गाना तबाही, बॉर्डर 2 के गाना घर कब आओगे जैसे गानों के लिए जाना जाता है। विशाल मिश्रा के इंस्टा फॉलोअर्स की बात करें तो इंस्टा पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। विशाल के 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विशाल मिश्रा को कबीर सिंह के लिए बेस्ट म्यूजिक एल्बम/डायरेक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। सैयारा के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और जूरीज चॉइस बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड मिला। इसी के साथ विशाल को साल 2022 में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का अवॉर्ड मिला था।

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट के बारे में

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की बात करें तो ये एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनीष पॉल, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडछठ पर बना बॉलीवुड का पहला गाना, किसने लिखा छठी मैया? मिले 1.4 मिलियन व्यूज