चेहरे के पिंपल्स को थूक लगाकर ठीक करती हैं तमन्ना भाटिया, कहा- ये असरदार है
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल में बताया कि वो अपने चेहरे के पिंपल्स को घर पर ही थूक लगाकर ठीक कर लेती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने काम, आइटम सॉन्ग और स्ट्रगल पर बात की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने पिछले कुछ सालों में अपने सुपरहिट आइटम सांग्स से अलग फैन बेस तैयार किया है। ऐसा भी कहा जाता है कि अब मेकर्स अपनी फिल्मों में तमन्ना का एक गाना रखना तो जरूरी समझते हैं। अब हाल में तमन्ना एक न्यूज चैनल पर पहुंची हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि छोटे बच्चे उनका गाना देखे बिना खाना नहीं खाते थे। इसके अलावा जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो अपने चेहरे के पिंपल्स को ठीक करने के लिए क्या करती हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने बताया कि वो थूक लगाकर अपने पिंपल्स को ठीक करती हैं।
थूक से ट्रीटमेंट
दरअसल, तमन्ना भाटिया हाल में लल्लनटॉप के शो में पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पिम्पल ठीक करने का राज बताया जो न्यूज रूम में बैठे लोगों को पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें जब पिंपल्स होता है तो वो थूक लगा लेती है और ये उनके लिए काफी असरदार रहा है। तमन्ना के इस घरेलू पिम्पल ट्रीटमेंट के बारे में सुनकर उनके फैंस जरूर हैरान हुए होंगे।
गानों से तमन्ना हुई हिट
इसके अलावा तमन्ना ने बताया कि उनके सॉन्ग आज की रात के हिट होने के बाद कई मदर्स के मैसेज आए थे। उन्होंने बताया कि उनके छोटे बच्चे बिना उनका गाना देखे खाना नहीं खाते थे। बाद में एक्ट्रेस ने सफाई भी कि इतने छोटे बच्चे होते हैं जिन्हें लिरिक्स समझ में नहीं आते। ऐसे में वो बस गाने का म्यूजिक एन्जॉय करते हैं जो गलत नहीं है। तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल और पहचान बनाने को लेकर भी खुलकर बात की। एक्ट्रेस का ये इंटरव्यू उनके फैंस पसंद कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


