Ragini 3: तमन्ना भाटिया, जुनैद खान, नरगिस के साथ जुड़े आयुष शर्मा, एकता कपूर की फिल्म में साथ आएंगे नजर

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रागिनी फिल्म का तीसरा पार्ट आ रहा है रागिनी 3 जिसको लेकर काफी समय से बज है। फिल्म की स्टार कास्ट पहले से काफी बड़ी और दिलचस्प है।

Ragini 3: तमन्ना भाटिया, जुनैद खान, नरगिस के साथ जुड़े आयुष शर्मा, एकता कपूर की फिल्म में साथ आएंगे नजर

एकता कपूर की पॉपुलर हॉरर थ्रिलर फिल्म रागिनी एमएमएस के अब तक 2 पार्ट आ चुके हैं और अब तीसरा सीजन आने वाला है। अब फिल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है रागिनी एमएमएस 3 जिसमें तमन्ना भाटिया हैं। अब फिल्म से एक और कास्ट के जुड़ने की खबर आ रही है।

फिल्म की पूरी कास्ट

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अब फिल्म में आयुष शर्मा भी आ गए हैं। इसके अलावा रिपोर्ट है कि फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और नरगिस फखरी भी हैं।

रागिनी 3 के और बड़े अपडेट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष, तमन्ना भाटिया के साथ नजर आएंगे। फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने खूबसूरत और वीरे दी वेडिंग फिल्म बनाई है। फिल्म में जुनैद खान और नरगिस का भी अहम किरदार है। खबर यह भी है कि तमन्ना का आयुष और जुनैद दोनों के साथ ही रोमांटिक ट्रैक होगा। वहीं तमन्ना फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी।

पहले और दूसरे पार्ट से अलग होगी मूवी

रागिनी 3 के बारे में बता दें कि यह एक डेट नाइट हॉरर फिल्म होगी जो सस्पेंस, ह्यूमर और डर से भरी होगी। इसमें पहले के दोनों पार्ट से कुछ अलग सब्जेक्ट होंगे। पहले के दोनों पार्ट की तरह इसमें बोल्ड सीन नहीं बल्कि सुपरनेचुरल स्टोरी पर फोकस करेंगे।

कब शुरू होगी शूटिंग

रागिनी 3 की शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होगी। इससे पहले, डायरेक्टर साहिर रजा के नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट के साथ शेड्यूलिंग संबधित विवादों के कारण प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद इसमें देरी हुई थी। इसके बाद शशांक घोष फिल्म से जुड़े और फिर फिल्म ट्रैक पर आई। फिल्म को इस साल के अंत में थिएटर में रिलीज करने का प्लान किया जा रहा है।

आयुष की चौथी फिल्म

आयुष के बारे में बता दें कि यह उनकी चौथी फिल्म है। लवयात्री फिल्म से डेब्यू करने के बाद वह अंतिम में नजर आए थे। इसके बाद वह रुसलान फिल्म में आए थे।

तमन्ना की मूवीज

तमन्ना वहीं अब वीवन में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में होंगे। फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी। इसके बाद वह अजय देवगन की रेंजर में नजर आएंगी जो 4 दिसंबर को रिलीज होगी।

रागिनी के दोनों पार्ट्स

बता दें कि रागिनी का पहला पार्ट साल 2011 में रिलीज हुआ था जिसमें राजकुमार राव और कायनाज मोटीवाला लीड रोल में थे। इसके बाद रागिनी एमएमएस 2 आई थी साल 2014 में जिसमें सनी लियोनी लीड रोल में थीं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।