
दिशा पाटनी संग रिलेशन की अफवाहों पर आया तलविंदर का रिएक्शन, बोले- मुझे प्यार...
दिशा पाटनी संग डेटिंग की अफवाहों पर फाइनली तलविंदर सिंह का रिएक्शन आ गया है जिसका सबको काफी समय से इंतजार था। तलविंदर ने जानें इस पर क्या कहा।
दिशा पाटनी और सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू का नाम पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। अब तलविंदर से दिशा के साथ उनके रिलेशन को लेकर पूछा गया तो जानें सिंगर ने इस पर क्या कहा।
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए तलविंदर ने दिशा संग डेटिंग अफवाहों पर कहा कि वह उन्हें नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से पहले ही मिले हैं। लेकिन दोनों की फोटोज जैसे ही वायरल हुई तो सिंगर को तब फील हुआ कि दोनों पर अटेन्शन है।
क्या बोले तलविंदर डेटिंग खबरों पर
तलविंदर ने कहा, ‘हम अब भी एक-दूसरे को डिस्कवर कर रहे हैं। हम अब भी फिगरआउट कर रहे हैं। मैं बस इसे यहीं पर छोड़ना चाहूंगा क्योंकि लोग अफवाह फैलाते रहेंगे। मैं अफवाहों को अफवाह ही रहने देना चाहता हूं।’
दिशा से प्यार करते हैं कि नहीं
तलविंदर से फिर पूछा गया कि क्या वह दिशा को प्यार करते हैं तो सिंगर ने कहा, ‘मुझे हर दिन प्यार होता है। मैं फिलहाल भी प्यार में हूं।’
अब तलविंदर के इस स्टेटमेंट से लग रहा है कि ना वह मना कर रहे हैं और ना डायरेक्टली हां कर रहे हैं।
कबसे आए चर्चा में
बता दें कि तलविंदर और दिशा को पहली बार साथ में कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में स्पॉट किया गया। दोनों को इसके बाद साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं जब मुंबई में रिसेप्शन हुआ दोनों का तब भी दोनों साथ दिखे। इतना ही नहीं दिशा की दोस्त मौनी रॉय भी तलविंदर के साथ खूब मस्ती करती दिखी थीं।
तलविंदर वैसे काफी पर्सनल इंसान हैं। इतना ही नहीं आज तक उन्होंने कभी अपना चेहरा तक नहीं दिखाया है। वह हमेशा अपने चेहरे को मास्क से कवर करते हैं।
वहीं दिशा की बात करें तो लास्ट उनका नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा था। इसके बाद से उनका नाम कभी किसी के साथ नहीं जुड़ा।
दिशा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट तमिल फिल्म कंगुआ में नजर आई थीं। अब वह ओ रोमियो में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके अलावा शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल भी हैं। इसके अलावा वह वेलकम टू द जंगल, आवारापन 2 में भी नजर आएंगी।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




