आशा भोसले बीमार होकर भी गा रही थीं गाना, तलत अजीज ने बताई आखिरी बातचीत और इच्छा
आशा भोसले का इस दुनिया से जाना तलत अजीज के लिए सदमा है। उन्होंने बताया कि कुछ वक्त पहले आशा से बात हुई, वह बीमार थीं लेकिन फिर भी बहुत सुर में गाना गा रही थीं। पूछ रही थीं कि आवाज कैसी है।

आशा भोसले इस दुनिया में नहीं लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे बीच रहेगी। 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। आशा के निधन के बाद उन्हें हर कोई अपनी तरह से याद कर चुका है। सिंगर तलत अजीज उनके काफी करीबी हैं। उन्होंने आशा भोसले को 22 साल की लड़की की तरह याद किया। उनके निधन के बाद तलत ने बताया कि आखिरी बार बात हुई तो आशा बीमार थीं फिर भी गाना गा रही थीं। वह उनसे मिलना चाहती थीं लेकिन यह नहीं हो पाया।
तलत से मिलने की थी चाह
तलत अजीज जूम से बात कर रहे थे। आशा भोसले को याद करते हुए बोले, 'मैंने पूछा कैसे हैं आप? उन्होंने बोला, 'जरा तबीयत ठीक नहीं है आजकल।' बहुत सारी बातें की पुराने लोगों के बारे में, लताजी के बारे में। तलत ने बताया कि आशा की मिलने की इच्छा थी। उन्होंने कहा, 'एक काम करो तुम, जब वापस आओगे मॉरिशस से तो आके मिलना तो बैठके बातें करेंगे।' लेकिन तकदीर में लिखा नहीं था। मैं वापस आया 9-10 अप्रैल को और 11 को पता लगा कि वह ठीक नहीं हैं।'
बीमार हो कर भी गाना गा रही थीं
तलत ने बताया कि 12 अप्रैल को उनकी बहू अंजुला भोसले ने कन्फर्म किया कि हालत क्रिटिकल है। कुछ समय बाद दिल तोड़ने वाली खबर मिल गई। तलत ने आशा भोसले को याद करते हुए बोला, 'वह दिल की बहुत यंग थीं, 92 की थीं, 22 की थीं दिल में। जिंदगी को लेकर उनका रवैया बहुत पॉजिटिव था। वह फोन पर गा रही थीं और पूछ रही थीं, 'मेरी आवाज कैसी लग रही है?' मैंने कहा आप गा रही हैं और कह रही हैं कि मेरी तबीयत खराब है, सुर भी बराबर लग रहा है, कमाल है।'
आशा का जाना बड़ा सदमा
आशा भोसले 12 मार्च को इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया। 14 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें अंतिम विदाी दी गई। एएनआई से बातचीत में तलत ने कहा था, 'मेरे साथ और मेरी वाइफ का बहुत खास रिश्ता था। मैंने तो बहुत करीब से देखा है। बहुत बड़ा सदमा है।'
कौन हैं तलत अजीज
तलत अजीज जानेमाने गजल गायक, सिंगर और एक्टर भी हैं। वह 80 के दशक के कई मशहूर गाने गाने गा चुके हैं, जैसे फिर छिड़ी रात बात फूलों की, तुम ही से रोशन है मेरी बात, डैडी फिल्म का गाना आईना मुझसे मेरी वगैरह।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


