कौन है ताइवानी एक्टर चेंग चांग? भारतीय लड़की संग वीडियो वायरल, यूं शुरू हुई थी लव स्टोरी!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर एक ताइवानी एक्टर का भारतीय लड़की के साथ वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि मामला क्या है?

Taiwaanee Actor
जानिए कौन है यह लड़का जिसका वीडियो इंटरनेट पर हो गया है वायरल।

ताइवान के एक शख्स का भारतीय लड़की को गले लगाने और उसके साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि लोग इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर को यह नहीं पता कि वीडियो में नजर आ रहा यह शख्स कौन है। तो आपको बता दें कि वायरल वीडियो में भारतीय लड़की के साथ दिख रहा यह शख्स ताइवानी एक्टर चेंग चांग फैन है।

भारतीय लड़की के साथ वीडियो

साल 2025 में चेंग ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें होटल की स्टाफ मेंबर ने उनकी आरती की और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया था। वह वीडियो में होटल की कर्मचारी को प्यार से देख रहे थे। उनकी यह विनम्रता और प्यार भरी बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और वायरल हो गई। कई लोगों ने उनके बीच की केमिस्ट्री को नोटिस किया और कहा कि उनकी मुलाकात रोमांटिक ट्विस्ट ले सकती है।

ताइवानी एक्टर का वीडिया वायरल

यह वीडियो वायरल होने के करीब एक साल बाद चेंग ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह एक बार फिर उसी भारतीय महिला के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि अब यह वीडियो उनके इंस्टा अकाउंट पर विजिबल नहीं है, लेकिन फैंस ने इसे डाउनलोड कर लिया है और शेयर कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वीडियो में चेंग के साथ यह वही होटल की स्टाफ मेंबर है। चेंग ने जो कैप्शन लिखा उससे दोनों के डेट करने की अफवाहें भी उड़ने लगी हैं।

तस्वीर से हुई दोनों के रिश्ते की पुष्टि

ताइवानी एक्टर ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "और इस तरह... मैंने उसे दुनिया के उस पार से अपनी बाहों में बुला लिया।" हालांकि ना तो चेंग और ना ही होटल की इस स्टाफ मेंबर ने दोनों के रोमांटिकली इनवॉल्व होने की पुष्टि की है। दोनों की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो का भी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है। हालांकि चेंग ने इसी लड़की के साथ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिससे साफ हो जाता है कि यह वही लड़की है जिसके साथ वह साल भर पहले नजर आए थे, और अब उसके साथ रिलेशनशिप में हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकौन है ताइवानी एक्टर चेंग? भारतीय लड़की संग वीडियो वायरल, यूं शुरू हुई लव स्टोरी