तैमूर को हो गई थी पैपराजी की आदत, करीना से पूछते- आपकी फोटो क्लिक होती तो मेरी क्यों नहीं
तैमूर अली खान की फोटोज एक समय पर सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती थीं। करीना ने हाल ही में बताया कि तैमूर को इसकी आदत भी हो गई थी, लेकिन फिर उन्होंने समझाया कि वह फेमस नहीं हैं।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के 2 बच्चे हैं तैमूर और जेह। दोनों पहले पैपराजी के सामने बच्चों को लाने से झिझकते नहीं थे, लेकिन जबसे सैफ पर हमला हुआ है तबसे दोनों ने स्ट्रिक्टली पैपराजी को बच्चों को कैप्चर करने से मना किया है। तैमूर एक समय पर सबसे ज्यादा क्लिक किए जाने वाले पॉपुलर स्टार किड रहे हैं। तैमूर को लगने लगा था कि वह फेमस हैं जब तक कि करीना ने उनका यह भ्रम तोड़ा।
सोहा अली खान के पॉडकास्ट में करीना ने कहा, ‘हमारे बच्चे अभी सोशल मीडिया पर एक्सपोज नहीं हुए हैं, लेकिन उनकी फोटोज क्लिक होती हैं। अब वह समझते हैं कि उनके पैरेंट्स फेमस हैं।’
तैमूर को पड़ गई थी पैपराजी की आदत
करीना से फिर पूछा गया कि क्या उनके बच्चों ने कभी उनसे पूछा कि क्यों उनकी फोटोज क्लिक होती हैं तो करीना ने कहा, ‘जेह ने कभी नहीं पूछा, लेकिन टिम पूछता था। उसे आदत पड़ गई थी। जब मैंने एक बार पैपराजी को मना किया उसकी फोटो लेने से तो तैमूर ने पूछा कि आप मना क्यों कर रहे हो। मैंने कहा क्योंकि आप स्टार नहीं हो।’
करीना ने ऐसे समझाया
करीना ने आगे कहा, ‘वह एक फेज से गया जब उसे समझाना पड़ा कि उनकी फोटो क्लिक नहीं हो सकती हैं। उसने कहा कि अगर कि आपकी फोटो क्लिक हो रही है तो मेरी क्यों नहीं। मैंने फिर उसे समझाया कि वह मेरा बेटा है लेकिन फेमस नहीं। अब वह कहता है कि मुझे भी विराट कोहली और मैसी की तरह फेमस होना पड़ेगा। अब वह समझ गया है और उससे फर्क नहीं पड़ता।’
करीना ने यह भी कहा कि वह और सैफ अब कोशिश करते हैं कि बच्चों की दोनों नॉर्मल परवरिश करें। हमने उन्हें हमारी फिल्मों को लेकर एक्सपोज नहीं किया। कभी वहन मुझे किसी ऐड में देखते हैं तो पूछते हैं कि यह क्या है।
करीना ने आगे कहा, ‘तैमूर जानता है कि वह फेमस है, लेकिन यह भी जानता है कि सिर्फ अपने पैरेंट्स की वजह से। उसका उससे कोई लेना-देना नहीं है। वह ड्रामा और एक्टिंग में इंट्रेस्टेड नहीं है। उसे कुकिंग पसंद है।’
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


