अजय की बेटी न्यासा को पहली बार देख तब्बू की आंखों में आ गए थे आंसू, कहा था- यकीन नहीं हुआ कि...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

तब्बू और अजय देवगन एक-दूसरे के दोस्त हैं और दोनों जब भी स्क्रीन पर साथ में आए हैं तो दर्शकों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आई है। तब्बू, अजय के साथ-साथ उनके परिवार के भी करीब हैं।

अजय की बेटी न्यासा को पहली बार देख तब्बू की आंखों में आ गए थे आंसू, कहा था- यकीन नहीं हुआ कि...

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी ऑनस्क्रीन काफी हिट रही है। दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और सालों से एक-दूसरे के साथ काम करते आ रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तब्बू वह पल याद करती हैं जब उन्होंने पहली बार अजय और काजोल की बेटी नायसा देवगन से मुलाकात की थी। तब्बू ने बताया कि वह काफी इमोशनल हो गई थीं और आंखों में आंसू तक आ गए थे।

अजय के पापा बनने पर हैरान थीं तब्बू

तब्बू फैन क्लब ने यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस नायसा के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, ''अजय की शादी हुई थी और उसकी बेटी हुई थी। मुझे लगा कि ये बाप बन गया है? मैं इस बात को कभी स्वीकार नहीं कर पाई।'' उन्होंने आगे कहा कि और फिर मैंने नायसा को देखा था फना की शूटिंग में। वो आई थी। बहुत छोटी थी वो और मुझे उसे देखकर आंखों में आंसू आ गए थे कि ओह माय गॉड, यह मेरी दोस्त की बेटी है।

न्यासा, अजय की कार्बन कॉपी

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उसकी मम्मी (काजोल) उसके साथ थीं। तब्बू की मां ने कहा कि नायसा अजय देवगन की पूरी कार्बन कॉपी है। तब्बू ने बताया ये जैसे चलती है, जैसे बात करती है तो मां ने कहा कि ये तो उसकी कार्बन कॉपी है। बता दें कि फना फिल्म में काजोल और आमिर खान थे और यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। नायसा का जन्म अप्रैल, 2003 में हुआ। जब तब्बू ने सेट पर नायसा से मुलाकात की तो उस समय वह सिर्फ तीन साल की ही थी।

अजय-तब्बू की फिल्में

तब्बू और अजय देवगन बॉलीवुड की कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों 1994 में आई विजयपथ, 2015 में आई दृश्यम, गोलमाल अगेन, दे दे प्यार दे, दृश्यम 2, औरों में कहां दम था समेत कई फिल्में एक साथ कर चुके हैं। इसमें कई फिल्में हिट रहीं। वहीं, एक अन्य इंटरव्यू में तब्बू ने कहा था कि वह अजय को तब से जानती हैं जब वह 12 या 13 साल के थे। वह उनके भाई के बचपन के दोस्त थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।

एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।

खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।