Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTabu Feels Happy To Enter Films In 1990s Says Do Not Think I Will Be Entering Movies Now
1990 के दशक में फिल्मों में आने पर खुश हैं तब्बू, कहा- मुझे नहीं लगता कि मैं अब...

1990 के दशक में फिल्मों में आने पर खुश हैं तब्बू, कहा- मुझे नहीं लगता कि मैं अब...

संक्षेप:

तब्बू का कहना है कि वह खुश हैं कि उन्होंने 90 के दशक में फिल्मों में एंट्री ली और ना कि अब बतौर जेन जी एक्टर। उनका कहना है कि उनके लिए वही समय सही था।

Nov 14, 2025 11:59 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तब्बू हिंदी सिनेमा की टैलेंटेड और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। तब्बू ने 1990 में बॉलीवुड डेब्यू किया था और आज तक उनकी एक्टिंग का जादू फैंस के दिल में छाया हुआ है। अब तब्बू से पूछा गया कि अगर वह आज के समय में जेन जी एक्टर के तौर पर डेब्यू करतीं तो कैसा होता? जानें इस पर तब्बू ने क्या जवाब दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तब्बू बोलीं 90 के दशक में आने में खुश

तब्बू से पूछा गया कि क्या होता अगर वह जेन जी एक्टर के तौर पर आज के समय में डेब्यू करतीं। इस पर तब्बू ने डाइट सब्या से बात करते हुए कहा,मुझे नहीं लगता मैं अभी कर सकती थी। मैं खुश हूं मैंने जब एंट्री ली थी, उस समय के लिए।

तब्बू का करियर

बता दें कि तब्बू ने बतौर चाइल्ड एक्टर पहले देव आनंद की फिल्म हम नौजवां से की थी जहां उन्होंने देवानंद की बेटी का किरदार निभाया था। वहीं बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने 1994 में फिल्म पहला पहला प्यार से किया था। इस फिल्म में तब्बू के साथ ऋषि कपूर लीड रोल में थे।

तब्बू की फिल्में

तब्बी को पॉपुलैरिटी फिल्म विजयपथ से मिली। वहीं फिल्म माचिस के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा वह साजन चले ससुराल, तू चोर मैं सिपाही, जीत, विरासत जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लास्ट तब्बू औरों में कहां दम था फिल्म में नजर आई थीं। अब वह भूत बंगला में नजर आएंगी।

तब्बू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम कभी किसी एक्टर संग ज्यादा जुड़ा नहीं। इतना ही नहीं वह अभी तक सिंगल हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और ना कभी मैरिज प्लान को लेकर कुछ बताती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।