तिरंगे में लिपटीं आशा भोसले, सचिन तेंदुलकर हुए इमोशनल, तब्बू ने गायिका की पोती को संभाला
आशा भोसले का 12 अप्रैल को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ऐसे में तब्बू, सचिन तेंदुलकर और कई अन्य सेलेब्स उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सेलेब्स उनके मुंबई स्थित आवास, कासा ग्रांडे, में उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस बीच, आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा देख फैंस की आंखें नम हो गई हैं। बता दें, ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले को उनके अंतिम सफर पर राजकीय सम्मान दिया गया है।
तब्बू को गले लगाकर रो पड़ी पोती जनाई
अंतिम दर्शन के दौरान बेहद भावुक कर देने वाले पल देखने को मिला। जब तब्बू, आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं तब वह उन्हें तिरंगे में लिपटा देख इमोशनल हो गईं। इसके बाद वह आशा भोसले की पोती जनाई भोंसले से मिली और उन्हें गले लगाकर सांत्वना देती नजर आईं। जनाई अपनी दादी के जाने से काफी टूट गई हैं।
सचिन तेंदुलकर की आंखों में आए आंसु
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और जनाई को सांत्वना दी। इस दौरान उनकी भी आंखें नम हो गईं।
यहां देखिए तस्वीरें
इन हस्तियां ने भी किए अंतिम दर्शन
इनके अलावा संगीतकार एआर रहमान, दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख, एक्टर रितेश देशमुख ने भी आशा भोंसले के घर पहुंचकर अपनी चहेती गायिका को अंतिम विदाई दी।
आखिरी गाना
आशा भोंसले ने हाल ही में ब्रिटिश ग्रुप 'गोरिल्लाज' के साथ अपना आखिरी गाना 'द शैडो लाइट' रिकॉर्ड किया था। मार्च में अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने वाराणसी और गंगा के महत्व पर बात करते हुए लिखा था, ‘जीवन का अर्थ और पृथ्वी पर मेरा उद्देश्य मुझे अब समझ आया है।’
शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
अंतिम दर्शन: दोपहर 2 बजे तक लोअर परेल स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा।
अंतिम यात्रा: दोपहर 4 बजे के बाद उनकी अंतिम यात्रा शिवाजी पार्क के लिए रवाना होगी।
अंतिम संस्कार: वहीं शाम 5 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भोसले परिवार में अब कौन-कौन है?
आशा भोसले की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जनाई ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि थकावट और लंग इन्फेक्शन के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं रविवार के दिन 92 साल की उम्र में मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद अब उनके परिवार में उनका बेटा आनंद भोसले, पत्नी और पोती जनाई हैं।
नहीं थम रहे जनाई के आंसू, देखें वीडियो
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


