सीन जहां एक्टिंग नहीं कर रहे थे दर्शील सफारी, 'तारे जमीन पर' के मेकर्स ने दे दी थी खुली छूट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Taare Zameen Par: दर्शील सफारी और आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर में शायद ही आपने नोटिस किया हो, लेकिन इन सीन्स मे दरअसल दर्शील सफारी एक्टिंग नहीं कर रहे थे।

सीन जहां एक्टिंग नहीं कर रहे थे दर्शील सफारी, 'तारे जमीन पर' के मेकर्स ने दे दी थी खुली छूट

साल 2007 में आई फिल्म 'तारे जमीन पर' एक कल्ट हिट साबित हुई थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों तक सब कुछ लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा था। तकरीबन 90 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 266 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि IMDb पर 8.3 रेटिंग वाली इस फिल्म में कई सीन्स ऐसे थे, जिनमें दर्शील सफारी असल में एक्टिंग नहीं कर रहे हैं। फिल्म में ईशान अवस्थी का किरदार निभाने वाले एक्टर दर्शील सफारी ने यह बात खुद अपने एक इंटरव्यू में बताई है।

फिल्म में डाली गई है दर्शील की लाइफ

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान दर्शील सफारी ने कहा, 'मेरी खुद की पर्सनल लाइफ को उस फिल्म में बहुत ज्यादा डाला गया है।' दर्शील सफारी ने बताया कि फिल्म में एक सीन है जिसमें उन्हें सजा दी गई थी और क्लास के बाहर खड़ा कर दिया गया था। दर्शील सफारी से जब पूछा गया कि उनसे उस सीन के लिए पूछा गया था कि वो इस सीन में क्या करेंगे? इस पर दर्शील सफारी ने बताया- मैंने उनसे कहा कि मैं डांस करूंगा। तो मैं उसमें डांस कर रहा हूं। उन्होंने वो डांस मूवी में डाल दिया।

जब एक्टिंग नहीं कर रहे थे दर्शील सफारी

दर्शील सफारी ने बताया कि फिर डायरेक्टर और आमिर खान ने उनसे पूछा कि डांस में क्या करेगा? तो उस वक्त मैंने नया-नया मून वॉक सीखा था। तो उन्होंने कहा कि जब ये वाला सीन आएगा तो तू मून वॉक करना। दर्शील ने कहा- मैं बहुत खुश था। क्योंकि वो मुझसे सारी मेरे मन की चीजें करवा रहे थे, जो कि मैं असल में करना पसंद करता हूं। दर्शील ने यह भी बताया कि एक सीन में जब उनसे पूछा गया कि इस सीन में बोर्ड पर तू क्या करेगा? तो उन्हें सलाह दी गई कि तू लिखना इस सीन में। दर्शील ने लिखना शुरू किया तो डायरेक्टर भी शॉक्ड रह गया।

हैंडराइटिंग देखकर चौंक गए थे आमिर खान

दरअसल उनकी राइटिंग इतनी खराब थी कि कैमरा समझ ही नहीं पा रहा था कि वो लिख क्या रहे हैं। दर्शील सफारी ने डिजिटल कॉमेन्ट्री के साथ बातचीत में बताया- मेकर्स के साथ बातचीत में मेरी मां ने शिकायत की थी, कि मेरी हैंडराइटिंग बहुत खराब है। मेकर्स ने कहा कि हां, चलो। सारी किताबें रखी हुई थीं, इससे लिखवाएंगे। दर्शील ने कहा- जब मैंने लिखना शुरू किया तो तीसरी लाइन के बाद आमिर सर ने मुझसे बोला- इतना खराब नहीं लिखना है। थोड़ा इसे क्लीयर कर, कैमरा को भी दिखाना है हमें। फिल्म में एक गाना है 'भेजा कम' इसमें भी वो कुछ सोच रहे थे और उस सीन को वैसा ही रिकॉर्ड करके मेकर्स ने यूज किया है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।