तारे जमीन पर: धड़कनें बढ़ी हुई थीं! दर्शील सफारी को ये सीन करने में लगा सबसे ज्यादा डर
Taare Zameen Par Kissa: आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर में दर्शील सफारी का काम काबिल-ए-तारीफ था। कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के कुछ सीन ऐसे थे, जिन्हें करने में दर्शील की डर के मारे हालत खराब थी।

साल 2007 में आई आमिर खान और दर्शील सफारी की फिल्म 'तारे जमीन पर' एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। फिल्म में दर्शील सफारी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। एक हालिया इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में वो कौन से सीन थे जो उनके लिए सबसे यादगार थे, तो उन्होंने कई मजेदार बातें बताईं। दर्शील सफारी ने कहा कि बहुत सारे ऐसे सीन्स हैं जो उनके लिए बहुत ज्यादा यादगार रहे। साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि वो कौन से सीन थे, जिन्हें करने में उनकी हालत खराब हो गई। दर्शील ने बताया कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें आमिर खान ने एक्शन सीन करने के टिप्स भी दिए थे।
एक्शन सीन से लेकर पटाखे चलाने तक
आमिर खान के साथ काम करने का अपना तजुर्बा साझा करते हुए दर्शील सफारी ने बताया, “बहुत सारे यादगार सीन थे। मैं सच बता रहा हूं, मेरे लिए वो पूरी फिल्म यादगार थी। चाहे वो पटाखा हाथ में लेकर चलाने वाला सीन हो...। बहुत कमाल का सीन था वो। तभी मैंने जिंदगी में पहली बार एक एक्शन डायरेक्टर से बात की। वो आमिर सर और मैं बैठे थे। आमिर सर ने बहुत अच्छे से बताया मुझे। उन्होंने कहा- एक्शन सीन में ना, एक चीज याद रखना। कभी भी एक्शन सीन इंजरी प्रूफ नहीं होता है। हम सेफ्टी वगैरह सब रखते हैं, लेकिन इंजरी होना ही है।”
आमिर खान ने दिए थे जरूरी एक्टिंग टिप
दर्शील सफारी ने बताया कि आमिर खान ने उन्हें समझाया था कि अपने दिमाग से यह डर निकाल दे कि तुझे कुछ लगना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के दौरान उन्हें छोटी-छोटी चीजों की ट्रेनिंग मिल गई थी। इसके बाद वह खुद भी सीन करने के बाद कई बार चेक करते थे कि उन्हें कहीं स्क्रैच तो नहीं लगा है। दर्शील सफारी ने उस सीन के बारे में भी बताया, जिसमें शूटिंग के दौरान उनकी डर के मारे हालत खराब थी। हालांकि आमिर खान को देखकर उनका डर कम हुआ और फिर धीरे-धीरे वो भी इस सीन को करने में कम्फर्टेबल हुए।
कुत्तों वाले सीन करने में हुई हालत खराब
दर्शील सफारी ने बताया, "मुझे कुत्तों से बहुत डर लगता था। फिल्म के उस सीन में एक कुत्ता नहीं है, दो तीन हैं। उन्होंने कहा कि एक कुत्ता आकर लेटेगा तुम्हारी गोद में। मेरी धड़कन आप चेक करते उस वक्त पर। लेकिन आमिर सर इतने ज्यादा सहज थे डॉग्स के साथ कि उनको देखकर मैं एकदम.. घूम जाता था मेरा दिमाग।" इसी इंटरव्यू में दर्शील सफारी ने यह भी बताया कि उनके माता-पिता शुरू में नहीं चाहते थे कि वो यह फिल्म करें। दर्शील सफारी के पिता चाहते थे कि वो पढ़ाई पूरी करें और इसी वजह से उन्होंने यह फिल्म करने से पहले उनके प्रिंसिपल से भी सलाह ली थी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


