'तारक मेहता' की एक्ट्रेस का शॉकिंग दावा, IPL का तलाकशुदा क्रिकेटर भेजता था मैसेज, हर पोस्ट पर कहता था- 'हॉट और...'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नेहल ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में क्रिकेटर को लेकर जो दावे किए उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक्ट्रेस ने दावा किया कि IPL का तलाकशुदा क्रिकेटर उन्हें मैसेज भेजता था।

'तारक मेहता' की एक्ट्रेस का शॉकिंग दावा, IPL का तलाकशुदा क्रिकेटर भेजता था मैसेज, हर पोस्ट पर कहता था- 'हॉट और...'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की एक्ट्रेस नेहल वडोलिया एक बार फिर से खबरों में आई हैं। नेहल अपने बोल्ड अंदाज की वजह से तो सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन इस बार वो अपने किसी फोटोशूट की वजह से नहीं, बल्कि एक क्रिकेटर की वजह से चर्चा में हैं। नेहल ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में क्रिकेटर को लेकर जो दावे किए उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक्ट्रेस ने दावा किया कि IPL का तलाकशुदा क्रिकेटर उन्हें मैसेज भेजता था। नेहल उससे इतना परेशान हो गईं कि उन्हें उस क्रिकेटर को ब्लॉक करना पड़ा।

इस टीम का है वो क्रिकेटर

दरअसल, नेहल वडोलिया हाल ही में सुनो इंडिया पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। वहीं, पॉडकास्ट पर एक अपीयरेंस के दौरान, जब नेहल से पूछा गया कि क्या कभी किसी क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज किया है। उनके जवाब ने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया। नेहल ने हंसते हुए कहा, 'नाम ले लूं?' फिर उन्होंने कहा, 'इतना पता नहीं है, राजस्थान रॉयल्स का है। तलाक हो चुका है।'

करता था ऐसे मैसेज

पॉडकास्ट के दौरान जब नेहल से पूछा गया कि उन्हें किस तरह के मैसेज मिलते थे, तो नेहल ने दावा किया कि क्रिकेटर अक्सर उनकी सोशल मीडिया स्टोरीज पर रिएक्ट करते थे और उनके लुक्स की तारीफ करते थे। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह उन्हें 'हॉट,' 'ब्यूटीफुल' और 'प्रिटी' कहकर मैसेज भेजते थे। नेहल ने कहा कि वह कभी भी बातचीत को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी और आखिरकार उसने संपर्क खत्म करने का फैसला किया और उसे ब्लॉक कर कर दिया। नेहल ने कहा, 'अभी मैसेज मैं करूंगी तो वो मैसेज करना शुरू हो जाएगा। मुझे बात ही नहीं करनी।'

क्रिकेटर को किया ब्लॉक

नेहल ने बिना किसी क्रिकेटर का नाम लिए ही अपनी बातें रखीं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बाद में उन्होंने क्रिकेटर को ब्लॉक कर दिया क्योंकि उन्हें उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। इस पॉडकास्ट के क्लिप ऑनलाइन सामने आने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया यूजर्स इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि वो खिलाड़ी कौन हो सकता है। हालांकि नेहल ने किसी भी नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन इसने प्रशंसकों को अपने अनुमान लगाने से नहीं रोका। एक यूजर ने कमेंट किया, "शिमरॉन हेटमायर? या तुषार देशपांडे?" एक अन्य ने लिखा, "चहल आरआर में थे।" एक तीसरे यूजर ने पूछा, "युजवेंद्र चहल भाई तू ह क्या।"

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।