तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाघा के पिता का निधन, एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाघा के पिता और सीनियर आर्टिस्ट अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। इस खबर को सुनकर पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभाने वाले तनमय वेकारिया के पिता और थिएटर आर्टिस्ट अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। अरविंद पर अस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए सीनियर आर्टिस्ट को श्रद्धांजलि दी है।
सिंटा ने दी निधन की जानकारी
सिंटा ने इस खबर को शेयर कर लिखा, ‘सिंटा, वरिष्ठ अभिनेता और थिएटर कलाकार श्री अरविंद वेकारिया के निधन पर शोक व्यक्त करता है।’
गुजरात सिनेमा का जाना-माना नाम थे अरविंद
अरविंद के बारे में बता दें कि वह गुजराती थिएटर का जाना-माना नाम थे और सिनेमा में काफी सालों से काम कर रहे थे। उन्होंने ना सिर्फ स्टेज, टीवी और फिल्मों में काम किया है।
अरविंद के पॉपुलर शोज
अरविंद कई पॉपुलर गुजराती फिल्में जैसे यशोदा, छानू छम्मकलो और रुपियो नाच नचाए में काम किया है। इस फिल्मों के अलावा वह पॉपुलर सुपरहीरो टीवी शो शक्तिमान में भी काम कर चुके हैं।
तारक मेहता में बतौर गेस्ट किया था काम
इसके अलावा वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गेस्ट रोल में भी नजर आ चुके हैं। इसी शो से उनके बेटे को सबसे बड़ी पहचान मिली है। शो में उन्होंने एक ज्वैलर का किरदार निभाया था जब आत्माराम भिड़े अपनी पत्नी की जूलरी बेचता है। इसमें जो ज्वैलर का किरदार था वही अरविंद ने निभाया था।
कुछ दिन पहले सेट पर इमोशनल हुए थे बाघा
बता दें कि पिता के निधन से कुछ दिन पहले शो के सेट से तनमय का एक इमोशनल वीडियो सामने आया था जिसमें वह शो के एक इमोशनल सीन को करते हुए सच में रो गए थे। उन्हें अपनी दिवंगत मां की याद आ गई थी। उस वक्त फिर शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और बाकी कास्ट ने उन्हें संभाला।
मां करती थीं शो को पसंद
तनमय ने बताया था कि कैसे उनकी मां इस शो को काफी पसंद करती थीं और हमेशा बाघा को देखने के लिए बेताब रहती थीं। बाघा उर्फ तनमय का वो वीडियो देख फैंस भी काफी इमोशनल हो गए थे क्योंकि शो में वह हमेशा सबको हंसाते थे। खासकर जेठालाल के साथ जो उनकी कैमिस्ट्री है वो फैंस खूब पसंद करते थे। दोनों के बीच के नोक-झोंक वाले सीन देखकर तो सबकी हंसी निकल जाती है।
तारक मेहता की पूरी टीम और इंडस्ट्री के लोगों ने अरविंद को श्रद्धांजलि दी है और सभी इस वक्त तनमय को पूरा सपोर्ट दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


