100 करोड़ की फिल्म ना होने पर तापसी पन्नू बोलीं- ऐसी फिल्में करती हूं जो...
तापसी पन्नू ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन उनके करियर में ज्यादा 100 करोड़ मूवी नहीं है। इस पर तापसी ने अपनी फिल्मोग्राफी पर बात की।

तापसी पन्नू बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि उनके नाम ज्यादा 100 करोड़ वाली फिल्में नहीं हैं। तापसी का कहना है कि वह क्वालिटी पर ज्यादा फोकस कर रही हैं ना कि टेम्परेरी बॉक्स ऑफिस रिवॉर्ड्स पर।
तापसी ने आईएनएस से बात करते हुए कहा, ‘कई अच्छी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं और फिर 10 साल बाज हम बेस्ट फिल्में लेकर आएं जो दशकों तक दी। फिर हमने कल्ट स्टेटस दी। इसके बाद उन्हें पूजा गया। इसके बाद उनका रेफ्रेंस पॉइंट बनाया गया। मैंने ये सब चीजें काफी देखी हैं अपने करियर में।’
तापसी बोलीं बॉक्स ऑफिस नंबर नहीं जरूरी
तापसी ने कहा कि इस अंडरस्टैन्डिंग ने एक एक्टर के तौर पर उनके फैसलों पर असर डाला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बॉक्स-ऑफिस नंबरों से मिलने वाले टेम्परेरी रिवॉर्ड्स के बजाय अपनी फिल्मों की लिस्ट को सोच-समझकर चुना है।
तापसी ने फिर कहा, ‘तो ये मेरी खुद की च्वाइस है कि मैंने अपनी फिल्मोग्राफी चुनी है टेम्परेरी रिवॉर्ड की जगह। टाइम बदल जाता है। आज, ऐसी फिल्में हैं। कल अलग फिल्में होंगी। पहले अलग तरह की फिल्में थीं, लेकिन मेरी फिल्मोग्राफी नहीं बदली। वो वही रहेगी।’
अपनी फिल्मों को लेकर तापसी को गर्व
तापसी का कहना है कि वह उन फिल्मों से असोसिएट होना चाहती हैं जिन्हें वह सालों बाद देखें तो उन्हें लेकर उन्हें गर्व हो। वह बोलीं, ‘मैं फिर ऐसी फिल्में चाहती हूं अपनी फिल्मोग्राफी में। आज भी 20 साल बाद मैं जब अपनी फिल्में देखती हूं तो यही कहती हूं कि हां ये अच्छी फिल्म है।’
तापसी को कहा जाता फिल्मोग्राफी फ्लॉप है
तापसी ने फिर कहा, ‘जाहिर सी बात है आपको इसके लिए कुछ पे करना होता है। आपको कहा जाता है कि आपका फिल्मोग्राफी फ्लॉप है और फिर आपको 10 साल इंतजार करना होता है एक कल्ट क्लासिक के लिए। फिर आप बड़े इंटरव्यूज देते हैं। एक एक्टर के नाते आपको इन सबसे गुजरना पड़ता है।’
एक्टर को फिल्म करने से पहले सोचना चाहिए ये सवाल
तापसी ने कहा कि एक एक्टर को सबसे जरूरी सवाल पूछना चाहिए खुद से कि वे क्यों इस फिल्म में काम कर रहे हैं। क्या वे हिट के लिए कर रहे हैं या कुछ ऐसा जो दर्शकों के दिल में रहे। मैंने दूसरा ऑप्शन चुना है।
तापसी ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि कि कोई बात नहीं अगर मेरे पास 1000 करोड़, 5000 करोड़ फिल्में नहीं दी हैं। 100 करोड़ भी मेरे करियर में कम हैं। लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं।’
तापसी के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने करियर में कई फीमेल लीड स्टोरीज की हैं जैसे पिंक, मुल्क, थप्पड़, रश्मि रॉकेट, सांड की आंख, बदला और डंकी।
तापसी की अपकमिंग फिल्म
तापसी की अब अपकमिंग मूवी की बात करें तो वह अब गांधारी में नजर आने वाली हैं। इसमें वह एक मां का किरदार निभा रही हैं जो अपनी खोई हुई बेटी को खोजने में लगी रहती है। फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी।


