'कौन कहां से आता है…', कंगना संग 7 साल पुराने विवाद पर क्या बोलीं तापसी पन्नू?
कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच सात साल पहले एक विवाद हुआ था। अब तापसी पन्नू ने उस विवाद को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वो कंगना रनौत से कभी नहीं मिली हैं।

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच सात साल पहले एक विवाद हुआ था। अब सात साल पहले शुरू हुए विवाद पर तापसी पन्नू ने बात की है। उन्होंने कहा कि वो कंगना से कभी मिली तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब ये तथाकथित मुद्दे शुरू हुए थे वो तब भी उनसे नहीं मिली थीं और अब भी उनसे नहीं मिली हैं।
क्या सुधर गए कंगना और तापसी के रिश्ते?
इंडिया टुडे के एक इवेंट में तापसी पन्नू से उनके और कंगना के रिश्ते पर सवाल हुआ। उनसे पूछा गया कि क्या अब उनके और कंगना के रिश्ते सुधर गए हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए तापसी ने कहा कि वो कंगना से कभी नहीं मिली हैं। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि कंगना अपने नजरिए पर कायम हैं।
कंगना रनौत के बारे में क्या बोलीं तापसी पन्नू?
तापसी पन्नू ने कहा- आप किसकी बात कर रही हैं? मैं उनसे नहीं मिली हूं। जब ये तथाकथित मुद्दे शुरू हुए थे तब भी मैं उनसे नहीं मिली थी। अब भी नहीं मिली हूं। उनके बारे में मेरी राय मेरी परवरिश, मेरे बोलने के तरीके, चीजों को समझने के मेरे नजरिए को दर्शाती है। वो अपने नजरिए पर कायम हैं। इसलिए मुझे लगता है कि लोगों के लिए ये देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आता है?
कंगना की बहन ने तापसी को बताया था ‘कंगना की सस्ती कॉपी’
बता दें, कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद एक गलतफहमी से शुरू हुआ था। 2019 में तापसी ने कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या के ट्रेलर कीकी तारीफ की थी। तापसी से उस वक्त कंगना का नाम छूट गया था। इसके बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली ने तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी बताया दिया था। सोशल मीडिया पर ये मुद्दा आग की तरह फैला था।
कंगना ने तापसी को कहा था बी-ग्रेड
इसके बाद साल 2020 में नेपोटिज्म और बॉलीवुड में आउटसाइडर्स को लेकर हो रही एक बातचीत के दौरान कंगना ने तापसी पन्नू और कुछ दूसरी एक्ट्रेस को बी-ग्रेड और जरूरतमंद आउटसाइडर्स बता दिया था।


