'मुझे रिश्ते का बोझ महसूस होने...' पहली बार अपनी शादी और पति संग रिश्ते पर खुलकर बोलीं तापसी पन्नू
तापसी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अस्सी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हुई है। इस कोर्ट ड्रमा मूवी में तापसी की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इन दिनों तापसी 'अस्सी' के प्रमोशन में जुटी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक अपनी दमदार एक्टिंग के चलते फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अपने करियर में तापसी ने कई हिट फिल्में दी हैं। यही नहीं, तापसी ने पर्दे पर कई तरह के किरदारों को जिया है। इन दिनों तापसी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अस्सी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हुई है। इस कोर्ट ड्रमा मूवी में तापसी की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इन दिनों तापसी 'अस्सी' के प्रमोशन में जुटी हैं। ऐसे में अब तापसी ने अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बनी हैं। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी गुपचुप तरीके से की गई शादी के फैसले को लेकर खुलकर बात की।
'जीजाजी' में क्या देखा?
तापसी पन्नू ने डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो से गुपचुप शादी कर सभी को हैरान कर दिया। तापसी की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जैसे ही सामने आई लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं। ऐस में अब तापसी पन्नू ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपनी शादी और अपने पार्टनर के बारे में खुलकर बात की है। इस पॉडकास्ट में तापसी से पूछा गया कि उन्होंने 'जीजाजी' (मैथियास बो) में क्या देखा? इस पर एक्ट्रेस ने कहा , 'जीजाजी ने मुझे कभी भी रिलेशनशिप का बोझ नहीं महसूस करने दिया, मुझे कभी नहीं लगा कि मैं किसी बंधन में हूं।'
मैथियास संग 13 साल से रिलेशनशिप में हैं
दरअसल, तापसी ने खुलकर बात करते हुए बताया, 'वह मैथियास के साथ 13 साल से रिलेशनशिप में हैं और उनकी जिंदगी साथ में सिंपल और सीधी-सादी है। शादी के लिए उनकी बस एक ही शर्त थी कि उनकी जिंदगी और कैरेक्टर पहले जैसा ही रहे, और वह अक्सर भूल जाती हैं कि वह शादीशुदा हैं क्योंकि उनके पति ने उन्हें कभी "रिश्ते का बोझ" महसूस नहीं होने दिया।'
अपने प्यार में फंसाने और इंडिया लाने की प्लानिंग
तापसी ने मजाक में कहा, 'उन्होंने शुरू में एक विदेशी को अपने प्यार में फंसाने और इंडिया लाने की "प्लानिंग और प्लॉटिंग" की थी।' एक्ट्रेस ने बताया , ‘हालांकि अलग-अलग देशों (डेनमार्क और इंडिया) में रिश्ता बनाए रखना आसान नहीं था, लेकिन वे रियलिस्टिक थीं और शादी को तभी ऑफिशियल किया जब उन्हें यकीन हो गया कि इस रिश्ते में लंबे समय तक चलने की गुंजाइश है।’
सिख और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई शादी
बता दें कि तापसी ने दिसंबर 2023 में कोर्ट मैरिज की, जिसके बाद मार्च 2024 में राजस्थान के उदयपुर में सेलिब्रेशन किया। मार्च में सेलिब्रेशन एक इंटिमेट अफेयर था, जिसे सिख और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों का मिक्स बताया गया। इस सेरेमनी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए, और अनुराग कश्यप, पवैल गुलाटी और कनिका ढिल्लों जैसे कुछ ही सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


