शाहरुख खान की डंकी के बाद तापसी पन्नू को नहीं मिल रही कमर्शियल फिल्में, बोलीं- मैं इसलिए पीछे रह गई क्योंकि...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तापसी पन्नू का कहना है कि डंकी फिल्म के बाद उन्हें कमर्शियल फिल्में नहीं मिल रही हैं। इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि मेनस्ट्रीम मूवीज में कैसे एक्ट्रेसेस को चुना जाता है।

taapsee pannu on not getting commercial movies
तापसी पन्नू को नहीं मिल रही कमर्शियल फिल्में

तापसी पन्नू उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो ना सिर्फ फीमेल ओरिएंटेड फिल्म करती हैं बल्कि इंडस्ट्री के हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय देती हैं। अब तापसी का मानना है कि शाहरुख खान की 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'डंकी' में उनके साथ काम करके उन्हें मेनस्ट्रीम बॉलीवुड का अनुभव भी मिला है। शाहरुख की पिछली फिल्मों 'पठान' और 'जवान' के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' की परफॉर्मेंस कुछ कमजोर रहा। हालांकि, तापसी के लिए यह उनके करियर की सबसे बड़ी कमर्शियल सक्सेस थी।

मेनस्ट्रीम फिल्मों में फीमेल लीड पर बोलीं तापसी

न्यूज 18 से बात करते हुए तापसी ने कहा कि मेनस्ट्रीम फिल्मों में फीमेल लीड अक्सर कम महत्व वालीं और आसानी से बदल जी जाने वाली होती है। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेसेस जिनका स्ट्रॉन्ग इंडस्ट्री कनेक्शन होता है और जो ज्यादा चर्चा में रहती हैं, उन्हें ऐसे रोल मिलने में फायदा होता है। उन्हें लगता है कि उनके पास इन चीजों की कमी होती है।

तापसी बोलीं आपकी मार्केट होनी चाहिए

तापसी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सारे एक्टर्स रिप्लेसेबल हैं। ऐसा नहीं कि ये रोल इसके इलावा कोई और कर ही नहीं सकता। हो सकता है कि कोई अलग करे, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई सब तरह के रोल कर सकते हैं। लेकिन फीमेल करेक्टर्स इन सो कॉल्ड मेनस्ट्रीम और कमर्शियल फिल्मों में महिला किरदार ऐसे होते हैं जिन्हें कोई भी निभा सकता है। वहीं उन रोल को निभाना आपका टैलेंट नहीं है बल्कि आपकी मार्केट होनी चाहिए, कॉन्टैक्ट्स होने चाहिए और मुझे लगता है कि मैं इस फैक्टर में पीछे हट गई हूं। मुझे जो डंकी मिली थी वो सिर्फ इसलिए क्योंकि राजू सर ने मेरा काम देखा था।’

तापसी ने डंकी का पूरा क्रेडिट डंकी को दिया। उन्होंने यह भी माना कि इंडस्ट्री में ऐसी घटनाएं बहुत आम नहीं हैं और इसलिए उन्हें लगता है कि उन्हें और बड़ी मेनस्ट्रीम फिल्में नहीं मिल पाई हैं।

कमर्शियल फिल्मों में कैसे एक्ट्रेसेस को करते फाइनल

तापसी ने आगे कहा, ‘आमतौर पर कमर्शियल फिल्मों में किरदारों काफी अहम नहीं होते इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी एक्ट्रेस वह रोल निभा रही है। अगर कोई एक्ट्रेस उनके बजट में फिट होती है या कोई मार्केट वैल्यू है तो उन्हें वे तुरंत कास्ट कर लेते हैं। मेनस्ट्रीम फिल्म जो एक्ट्रेसेस को कास्ट करती हैं वो उनके टैलेंट के लिए और राजू सर जैसे डायरेक्टर्स जिन्हें अपनी पसंद की एक्ट्रेस के बारे में इतना पक्का यकीन होता है, वे तो और भी कम हैं।’

तापसी की फिल्म गांधारी

तापसी की हाल ही में फिल्म गांधारी रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक मां की कहानी दिखाई गई है जो अपनी किडनैप बच्ची को खोजने निकलती है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडशाहरुख खान की डंकी के बाद तापसी पन्नू को नहीं मिल रही कमर्शियल फिल्में