'दूसरी जया बच्चन', तापसी पन्नू ने यूजर के कमेंट पर कहा- जो मुझे उनसे कम्पेयर कर रहे हैं वो...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जया बच्चन का मीडिया फोटोग्राफर्स के साथ कुछ खास अच्छा बॉन्ड नहीं है। तापसी पन्नू का भी मीडिया के साथ कुछ समय पहले थोड़ा विवाद हो गया था जिस पर उन्हें दूसरी जया बच्चन कहा जाने लगा था।

taapsee pannu on being called dusri jaya bachchan
दूसरी जया बच्चन कहे जाने पर क्या बोलीं तापसी पन्नू

तापसी पन्नू का पिछले कुछ कुछ समय पहले पपराजी के साथ अच्छा इंटरैक्शन नहीं हुआ। कई बार उनकी फोटोग्राफर्स के साथ बहस भी हुई। इसके बाद तापसी को जया बच्चन से कम्पेयर किया जाने लगा। अब तापसी ने जया बच्चन के साथ अपने कम्पैरिजन पर रिएक्शन दिया है।

दूसरी जया बच्चन कहे जाने पर क्या बोलीं तापसी

दूसरी जया बच्चन और जया बच्चन लाइट कहे जाने पर तापसी ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि ये एक कॉम्पलीमेंट है। मैं सिर्फ अच्छी चीज देखती हूं। वह काफी अच्छी एक्टर हैं और सॉलिड वुमन हैं। लोग काफी अच्छे हैं जो मुझे उनसे कम्पेयर कर रहे हैं।’

तापसी बोलीं मेरी बाउंड्रीज क्लीयर रही हैं

तापसी ने फिर कहा, ‘मैं सच कहूं तो मुझे फर्क भी नहीं पड़ता। मुझे पता है मैंने कभी किसी के खिलाफ नहीं बोला है। मैंने कभी किसी को गाली नहीं दी। मेरी बाउंड्रीज क्लीयर रही हैं और जो महिला अपनी बाउंड्री के लिए क्लीयर रहती है वो डरावनी लगती है। मेरा सही और गलत को लेकर सेंस काफी क्लीयर है। मुझसे उम्मीद की जाती है कि मैं थोड़ा दबकर रहूं और बहुत ज्यादा तमीज से पेश आऊं। असल में वे मुझ पर चिल्लाते हैं और मुझे ये पसंद नहीं।’

तापसी कहती हैं कि उनपर कभी कोई चिल्लाता नहीं है इसलिए जब पपराजी उनका नाम जोर से चिल्लाते हैं तो उन्हें बुरा लगता है।

तापसी ने आगे कहा कि उन्हें जो लेबल दिए जाते हैं, उनका मकसद क्लिक्स पाना होता और पपराजी को उनके सोशल मीडिया पेज चलाने में मदद मिल जाती है। उन्होंने कहा कि असल में वह उन्हें व्यूज देने में मदद कर रही हैं।

तारा ने पपराजी पर निकाला गुस्सा

बता दें कि सिर्फ तापसी ही नहीं बल्कि कई और भी सेलेब्स हैं जिनके पपराजी के साथ थोड़े कड़वे एक्सपीरियंस रहे हैं। हाल ही में तारा सुतारिता कुछ फोटोग्राफर्स पर भड़कती दिखीं जब वे उनके क्लोज आने लगे। इतना ही नहीं वह फोटोग्राफर का कैमरा तक गिरा देती हैं। हालांकि तारा के इस बिहेवियर पर उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट मिला है।

जब जया ने पपराजी पर निकाली भड़ास

वहीं जया बच्चन से वी द वुमन इवेंट के दौरान पपराजी के साथ उनके रिलेशन के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, 'ये काफी अजीब है। मैं मीडिया का प्रोडक्ट हूं, लेकिन मेरा पपराजी के साथ रिलेशनशिप जीरो है। कौन हैं ये लोग? आप उन्हें मीडिया कहते हैं? मैं मीडिया से आई हूं। मेरे पिता पत्रकार थे। मैं वैसे पत्रकार की इज्जत करती हूं।'

जया ने यह भी कहा था, 'मगर ये जो बाहर ड्रेन पाइप पैंट, गंदे-गंदे कपड़े पहनके हाथ में मोबाइल लेके। उन्हें क्या लगता है कि उनके पास मोबाइल है तो क्या वे किसी की भी फोटो क्लिक कर सकते हैं या कुछ भी कह सकते हैं। कैसे कमेंट करते हैं वो लोग। कहां से आते हैं ये लोग? किस तरह का एजुकेशन है ये? क्या ये हमें रिप्रजेंट करेंगे?'

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'दूसरी जया बच्चन', तापसी पन्नू ने यूजर के कमेंट पर कहा- जो मुझे उनसे…