फिल्म इंडस्ट्री के पीआर गेम पर भड़कीं तापसी पन्नू, बोलीं- पैसे देकर दूसरों को...

Jan 13, 2026 07:29 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तापसी पन्नू ने फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे पीआर गेम पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से पीआर गेम एक अलग और गंदे लेवल पर चल रहा है।

फिल्म इंडस्ट्री के पीआर गेम पर भड़कीं तापसी पन्नू, बोलीं- पैसे देकर दूसरों को...

तापसी पन्नू उन सेलेब में से हैं जो कभी किसी मुद्दे पर बात करने से झिझकती नहीं हैं फिर चाहे वो इंडस्ट्री की ही बात क्यों ना हो। अब तापसी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पीआर गेम की आलोचना की है और कहा कि ये अब एक अलग लेवल पर चला गया है। तापसी का कहना है कि लोग अब पैसे देकर दूसरों को नीचा गिरवाते हैं।

तापसी ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए सवाल उठाया कि क्या किसी इंसान की सफलता किसी और के फेलियर पर निर्भर करती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोग पैसे देकर दूसरों को निचा गिराने की कोशिश करते हैं।

अलग लेवल पर पीआर गेम

वह बोलीं, ‘मैं अपनी चीजों में बिजी थी कुछ समय से, लेकिन लास्ट 1.5 या 2 साल से मैं थोड़ी स्लो डाउन हो गई हूं। मुझे एहसास हुआ कि ये पीआर गेम एक अलग लेवल पर चला गया है। आप खुद को पुश करो ना जो पहले एक वर्जन होता था पीआर का। आप तो किसी और को गिराने के लिए भी पैसे दे रहे हो।’

दूसरों के फेलियर्स से कैसे मिलती सक्सेस

तापसी ने आगे कहा, ‘आखिर कबसे आपकी सक्सेस दूसरों के फेलियर्स पर डिपेंड होने लगी। लोगों ने अपनी पर्सनैलिटी का एक अलग मुखौटा बनाया हुआ है। मैं सिर्फ एक हिट फिल्म का हिस्सा रहने से संतुष्ट नहीं हूं, मेरी आवाज भी इतनी स्ट्रॉन्ग होनी चाहिए चाहे वो आपकी ना हो। लेकिन आपको अपनी आवाज बनानी होगी और वो आवाज जो आप फिल्मों से हटकर बना रहे हो और आपके काम से मैच भी नहीं कर रही तो वो गलत है।’

तापसी लास्ट फिल्म खेल खेल में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य सील, एमी विर्क, प्रज्ञा जैसवाल भी थे। अब तापसी फिल्म गांधारी में नजर आने वाली हैं जो एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;