Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSwara Bhasker Says People Find Me Too Controversial To Cast In Their Projects
लोग मुझे काफी कॉन्ट्रोवर्शियल समझते हैं, स्वरा भास्कर बोलीं- मैंने ज्यादा बोलने की कीमत चुकाई है

लोग मुझे काफी कॉन्ट्रोवर्शियल समझते हैं, स्वरा भास्कर बोलीं- मैंने ज्यादा बोलने की कीमत चुकाई है

संक्षेप:

स्वरा भास्कर का कहना है कि लोगों ने उनकी एक विवादित इमेज बनाई हुई है। इतना ही नहीं स्वरा ने कहा कि लोग उन महिलाओं के साथ काफी अनकम्फर्टेबल होते हैं जो काफी कॉन्फिडेंट होते हैं।

Tue, 28 Oct 2025 04:28 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्वरा भास्कर ने प्रेग्नेंसी के दौरान से फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने पति पत्नी और पंगा शो से काम पर वापसी की। शो में उनकी और फाहद अहमद की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। अब स्वरा ने हाल ही में कहा कि उनकी ट्विटर पर काफी खराब रेपुटेशन है इसलिए वह रियल लाइफ में काफी विनम्र हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वरा ने पति, पत्नी और पंगा शो को करते हुए कहा, ‘मुझे ओवरकम्पेनसेट करना पड़ता है। कन्सेप्ट काफी क्यूट था और पैसा भी अच्छा, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी इसे मैं बतौर मां मैनेज कर सकती हूं।’

क्वालिटी फिल्म के ऑफर्स कम मिलने पर बोलीं

स्वरा से पूछा गया कि क्या उन्हें क्वालिटी फिल्म ऑफर्स कम आ रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘एक्टर्स सिर्फ उसी से चुन सकते हैं जो उन्हें ऑफर मिलेंगे। आउटसाइडर्स जिनके बड़े कनेक्शन नहीं हैं, कभी-कभी ऑफर्स अच्छे नहीं होते हैं। लेकिन मैंने हमेशा काम को चुना है।’

कॉन्फिडेंट महिलाओं के साथ लोग होते अनकम्फर्टेबल

स्वरा ने आगे कहा, ‘लोग उन महिलाओं के साथ काफी अनकम्फर्टेबल होते हैं जो काफी कॉन्फिडेंट होते हैं। ज्यादा बोलने की मैंने कीमत चुकाई है। कुछ लोग मुझे काफी कॉन्ट्रोवर्शियल समझते हैं अपने प्रोजेक्ट्स के लिए। लेकिन मुझे कोई अफसोस नहीं। जो भी स्टैंड मैंने लिया है वो मेरे प्रिसिंपल्स से लिया है।’

दूसरे धर्म में शादी को लेकर बोलीं स्वरा

फाहद अहमद के साथ इंटरफेथ वेडिंग पर स्वरा ने कहा, ‘फाहद के लिए काफी मुश्किल है क्योंकि मेरी पहले से अच्छी रेपुटेशन थी। पॉलिटिशयन्स के लिए आसान नहीं है ऐसी पत्नी होना जो काफी नॉइजी हो या अटेंशन अट्रैक्ट करती हैं। स्वरा ने आगे अपने ससुराल वालों की तारीफ करते हुए कहा, मेरा एक्सपीरियंस काफी अलग था। फाहद के परिवार वाले काफी अंडरस्टैन्डिंग और अच्छे हैं। मैं तो शुक्रगुजार हूं।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।