स्वरा भास्कर की मां ने की 'धुरंधर' की आलोचना, बोलीं- पाकिस्तान को हिंसक दिखाया

Mar 14, 2026 01:14 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

स्वरा भास्कर की मां भी स्वरा की तरह अपनी राय रखने में झिझकती नहीं हैं। स्वरा की मां ने धुरंधर को लेकर अब अपनी बात रखी है और कहा कि इसमें पाकिस्तान और मुस्लिम को हिंसक बताया है। 

स्वरा भास्कर की मां ने की 'धुरंधर' की आलोचना, बोलीं- पाकिस्तान को हिंसक दिखाया

धुरंधर फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना का अहम किरदार था। फिल्म को लेकर लोगों के कई रिएक्शन आए हैं। कुछ को मूवी जबरदस्त लगी तो कुछ ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी बताया। अब स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर ने धुरंधर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म बेहद हिंसक है और दावा किया कि इससे मुसलमानों और पाकिस्तान का चित्रण रूढ़ियों को बढ़ावा देता है।

धुरंधर को लेकर क्या बोलीं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर की मां ने दरअसल, हाल ही में कारवान ए मोहब्बत शो में पहुंचीं जो यूट्यूब पर कहा, ‘ये फिल्ममेकर्स हैं। मैं आपको धुरंधर का उदाहरण देती हूं जिसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ कमाए हैं। यह उदाहरण है एक ऐसे फिल्मकार की जो वैचारिक रूप से हिंदुत्व और हिंदुत्व की विचारधारा से प्रभावित है। एक कुशल फिल्ममेकर और एक बेहद बेहतरीन फिल्म। लेकिन टेक्नीक को कंटेंट से अलग कैसे किया जा सकता है?’

मुस्लिम और पाकिस्तान को दिखाया हिंसक

उन्होंने आगे कहा, ‘ये काफी हिंसक है और इसकी हिंसा एक ऐसी विचारधारा यह दिखाती है कि मुसलमान बहुत हिंसक लोग हैं। पाकिस्तान एक हिंसक देश है। आप नॉर्मल मुस्लिम नहीं देखते हैं। सब आतंकवादी और गैंगस्टर हैं। मुस्लिम को लेकर ऐसी सोच...ये प्रोपेगेंडा है। ये कितना खराब है कि किरदारों का मेकअर ऐसा किया जाता है जो ओपिजनल लोगों की तरह लगें।’

धुरंधर 2

बता दें कि धुरंधर की सक्सेस के बाद अब 19 मार्च को धुरंधर 2 रिलीज हो रही है। फिल्म में पहली की पूरी स्टार कास्ट रणवीर सिंह, आर माधवन, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल हैं बस अक्षय खन्ना का किरदार पहले के पार्ट में मर गया था और अभी तक पता नहीं कि दूसरे पार्ट में अक्षय का किरदार दिखेगा कि नहीं।

वहीं ऐसी खबर आ रही है कि आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम का भी मूवी में कैमियो हो सकता है।

टॉस्कि से टक्कर हुई कैंसल

बता दें कि पहले धुरंधर 2 की यश की फिल्म टॉक्सिक से टक्कर होने वाली थी। लेकिन फिर मेकर्स ने डेट बदल दी। टॉक्सिक के मेकर्स ने कहा कि वे फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने वाले थे, लेकिन मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों की वजह से वे मवी को पोस्टपोन कर रहे हैं। अब टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होगी।

हालांकि धुरंधर 2 की अब पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह के साथ टक्कर है। यह फिल्म 19 मार्च को ही रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।