इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान की हीरोइन बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, प्रोड्यूसर ने कह दी ये बात

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

स्वरा भास्कर ने हाल में बताया कि वो सलमान खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में उनकी हीरोइन बनना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने प्रोड्यूसर को मैसेज भी किया था। लेकिन बाद में नहीं मिला काम।

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान की हीरोइन बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर,  प्रोड्यूसर ने कह दी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कई शानदार फिल्मों में बेतरीन काम किया है। एक समय पर एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें बटोरती थीं और अब फिल्मों से गायब सोशल मीडिया या अपने शो की वजह से खबरों में बनी रहती हैं। हाल में स्वरा ने अपने दिल की बात सामने रखते हुए कहा कि उन्होंने सलमान खान की हीरोइन बनने के लिए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को मैसेज किया था। वो उनके साथ फिल्म में काम करना चाहती थी। लेकिन वो सलमान की हीरोइन नहीं बन सकी।

सलमान की हीरोइन बनना चाहती थीं स्वरा

स्वरा ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म सुल्तान में सलमान की हीरोइन बनने की बात कही थी। उन्होंने कहा, “मैंने एक बार आदित्य चोपड़ा को मैसेज किया था और लिखा, ‘सर, मुझे लगता है आप मुझे कास्ट कीजिए, मैं बहुत अच्छी रेसलर बनूंगी।’ उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं स्वरा, मुझे नहीं लगता।’ मैंने कहा, ‘ठीक है, सर।’” बाद में ये रोल अनुष्का शर्मा ने निभाया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। स्वरा ने कहा कि इंडस्ट्री में नेटवर्क बनाए रखना बहुत जरूरी है।

आउटसाइडर्स होकर खुद बनाई पहचान

स्वरा ने कहा, “अगर हम ज़्यादा लिहाज करते रहेंगे तो काम नहीं मिलेगा। हम आउटसाइडर्स हैं। मेरा कोई नहीं था जो किसी को फोन करके बोले कि स्वरा को ले लो। मैंने जो भी पाया है, छीना है या अपने दम पर कमाया है।” स्वरा ने ये भी स्वीकार किया कि उन्हें काम मांगना नहीं पसंद, लेकिन ये कोई शर्म की बात नहीं है। हालांकि, प्रेग्नेंसी औए बेटी के जन्म के बाद से स्वरा ने किसी को काम के मांगने के लिए मैसेज या कॉल नहीं किया।

शो में आ रही हैं नजर

स्वरा भास्कर इन दिनों जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे इस शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं। यहां उन्हें अन्य जोड़ियों के साथ देखा जा रहा है। उम्मीद है आने वाले दिनों में स्वरा फिल्मों में भी अपनी वापसी करेंगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।