महिलाओं को मारने की खुली छूट देने वाले तालिबानी कानून पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- 'सबसे घिनौने लोगों में से हैं...'
इस वक्त पूरी दुनिया में तालिबानी कानून की चर्चा हो रही है। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के आने के बाद महिलाओं के खिलाफ खूब सख्ती बरती जा रही है। इसके चलते उनकी स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

Swara Bhasker On Taliban's laws allowing domestic violence: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंडस्ट्री ने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं। कॉमेडी से लेकर सीरियस हर तरह के रोल स्वरा पर्दे पर निभा चुकी हैं। स्वरा प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा रहती हैं। वो अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अपने बयानों को लेकर भी कई बार स्वरा ट्रोलर्स के निशाने पर भी आईं हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से स्वरा अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आई हैं। स्वरा महिलाओं के खिलाफ तालिबान के नए कानून पर बुरी तरह भड़क गई हैं। इस कानून में महिलाओं को मारने की खुली छूट दी गई है। स्वरा ने इसी को लेकर एक पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
पहले जानते हैं क्या है तालिबानी कानून
दरअसल, इस वक्त पूरी दुनिया में तालिबानी कानून की चर्चा हो रही है। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के आने के बाद महिलाओं के खिलाफ खूब सख्ती बरती जा रही है। इसके चलते उनकी स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। अब तालिबान अपना एक नया कानून लेकर आया, जिसके मुताबिक, एक पति को पत्नी को मारने-पीटने की खुली छूट है, बस इस बात का ध्यान रहे कि हड्डी न टूटे और कोई खुला घाव न रह जाए। इसका मतलब यानी अगर हड्डी नहीं टूटी है या घाव नहीं दिख रहा है, तो पीटना एकदम जायज है। यानी इसे अपराध की श्रेणी में नहीं गिना जाएगा और ऐसा करने वाले को सजा भी नहीं दी जाएगी।
स्वरा ने पोस्ट कर निकाला गुस्सा
इसी को लेकर स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जताया है। स्वरा ने लिखा, 'विश्वास नहीं होता। सच कहूं तो तालिबान मानव जाति के सबसे घिनौने लोगों में से हैं।बहुत बेरहम और क्रूर, बिलकुल राक्षस। यह इंसानियत और उस धर्म का अपमान है जिसे वे दिखाने का दावा करते हैं। बिल्कुल घटिया।' स्वरा भास्कर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्वरा ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर तमाम लोग तालिबान के इस नियम का विरोध करते नजर आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


