सुष्मिता सेन ने जब बेटी को लिया था गोद, भाग गया था मैनेजर, चेतावनी देते हुए कहा था- फिल्मों में अब...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुष्मिता सेन ने छोटी उम्र में ही बेटियों को गोद ले लिया था। हालांकि जब उन्होंने पहली बेटी को गोद लिया था तब उनका मैनेजर उन्हें छोड़कर चला गया था।

सुष्मिता सेन ने जब बेटी को लिया था गोद, भाग गया था मैनेजर, चेतावनी देते हुए कहा था- फिल्मों में अब...

सुष्मिता सेन 24 साल की उम्र में सिंगल मदर बन गई थीं। 24 साल की उम्र में उन्होंने बड़ी बेटी रेने को गोद लिया था। सुष्मिता के इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया था। वहीं कई ने उनके इस फैसले पर नेगेटिव कमेंट्स भी किए थे। अब सुष्मिता ने सालों बाद इस पर बात की और बताया कि कैसे उनके इस फैसले के बाद उनके मैनेजर ने उन्हें छोड़ दिया था। इसके अलावा उन्होंने एक वॉर्निंग दी थी कि कोई उन्हें लीड रोल नहीं देगा।

बेटी को गोद लेने पर मैनेजर छोड़कर भाग गया था

एनडीटीवी से बात करते हुए सुष्मिता ने कहा, ‘जब मैंने पहली बेटी को गोद लिया तो मेरा मैनेजर भाग गया। उसने कहा कि तुम अपने करियर को लेकर सीरियस नहीं हो और मैं किसी ऐसे को रिप्रजेंट नहीं कर सकता जो 24 की उम्र में मां बन गई हो। करेक्टर रोल भी नहीं मिलेंगे आपको। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी, मैं अपने फैसले पर टिकी रही और आप विश्वास नहीं करेंगे कि मां बनने के बाद मैंने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं।’

मैं दूसरों के नहीं अपने नियम पर जीती हूं

सुष्मिता ने आगे कहा, ‘मैं एक सेल्फ मेड वुमन हूं। मेरा कोई गॉडफादर नहीं रहा है। किसी ने मुझे कोई प्लेटफॉर्म नहीं दिया। मैंने खुद अपना सब किया है इसलिए किसी और के रूल मेरे लिए नहीं हैं। मेरे रूल ही सिर्फ मुझपर अप्लाई होते हैं। मैं यंग मदर बनना चाहती थी और उसे बेस्ट चाइल्डहुड देना चाहती थी। अच्छा है तब वैसा ही सब हुआ जैसा सोचा था।’

मां बनने के बाद दी हिट फिल्में

बता दें कि मां बनने के बाद सुष्मिता ने मैं हूं ना(2004), मैंने प्यार क्यों किया(2005) जैसी हिट फिल्में दी हैं।

दोनों बेटी को कब लिया गोद

सुष्मिता के बारे में बता दें कि वह 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वहीं फिर 24 की उम्र में सुष्मिता ने पहली बेटी रेने को गोद लिया। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में छोटी बेटी अलीशा को गोद लिया।

रेने के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 2021 में शॉर्ट फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि उनका अभी बड़ा लॉन्च बाकी है।

सुष्मिता की प्रोफेशनल लाइफ

वहीं सुष्मिता की बात करें तो काफी लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने साल 2020 में आर्या सीरीज से कमबैक किया था। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ। पहले सीजन को तो इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा के लिए नॉमिनेट किया था। वहीं आर्या के बाद सुष्मिता फिर फिल्म ताली में नजर आईं जिसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत का किरदार निभाया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।