Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSushmita Sen first boyfriend was Rajat Tara support during her journey to winning Miss Universe in 1994
सुष्मिता सेन का पहला बॉयफ्रेंड, नौकरी छोड़कर मिस यूनिवर्स जीतने में की थी मदद, इस वजह से हुआ था ब्रेकअप

सुष्मिता सेन का पहला बॉयफ्रेंड, नौकरी छोड़कर मिस यूनिवर्स जीतने में की थी मदद, इस वजह से हुआ था ब्रेकअप

संक्षेप:

Sushmita Sen First Boyfriend: आइए आपको सुष्मिता सेन के पहले बॉयफ्रेंड के बारे में बताते हैं। उन्होंने सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स बनाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी।

Sun, 26 Oct 2025 09:52 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुष्मिता सेन की पहली मोहब्बत की कहानी बहुत कम लोग जानते हैं। उनके पहले बॉयफ्रेंड का नाम रजत तारा है। मिस यूनिवर्स का टाइटल जीतने के बाद उन्होंने खुद दुनिया को अपने पहले बॉयफ्रेंड से मिलवाया था और बताया था कि रजत ने उनके लिए क्या-क्या किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फारूक शेख के टॉक शो ‘जीना इसी का नाम है’ में सुष्मिता सेन ने रजत को इंट्रोड्यूज करते हुए कहा था, “आपको मैं एक बहुत जरूरी बात बताना चाहती हूं। ये मेरे पहले बॉयफ्रेंड हैं, रजत। ये मेरी जिंदगी में बहुत महत्व रखते हैं क्योंकि जब मैं मिस इंडिया जीती थी और मुझे मिस यूनिवर्स की ट्रेनिंग करने के लिए बॉम्बे जाने को कहा था तब मैं डर गई थी। बॉम्बे मेरे लिए विदेश जैसा था क्योंकि मैं दिल्ली में बड़ी हुई हूं। मैं रोने लगी थी कि मुझे नहीं जाना बॉम्बे, मुझे नहीं जाना मिस यूनिवर्स, सबकुछ अकेले अकेले नहीं करना।”

सुष्मिता ने आगे कहा था, "ऐसे में रजत सामने आए। रजत ने मेरी मम्मा से कहा कि ये तो मानेगी नहीं आंटी, मैं जाता हूं इसके साथ। फिर रजन, जो वक्त बेनेटन के लिए काम कर रहे थे, ऑफिस गए और कहा, आप मुझे एक महने की छुट्टी दे दो या फिर जो आपको ठीक लगे। उन्होंने रजत को छुट्टी नहीं दी। उन्होंने उन्हें काम से निकाल दिया। फिर रजत मेरे साथ बॉम्बे आए। मैंने ट्रेनिंग ली और मिस यूनिवर्स का टाइटल जीत गई।”

अब सवाल ये है कि इतनी खूबसूरत शुरुआत का अंत क्यों हुआ? सुष्मिता ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में खुद साफ किया था कि उन्होंने रजन को नहीं छोड़ा था। उन्होंने कहा था, “ऐसे इंसान को कोई छोड़ नहीं सकता। बस कभी-कभी जिंदगी में आप एक-दूसरे से आगे बढ़ जाते हैं। मैंने उन्हें ‘डंप’ नहीं किया, बस हम दोनों अलग रास्तों पर निकल गए थे। रजत मेरी ज़िंदगी में हमेशा रहेंगे। मैं खुश हूं कि मेरे पहले बॉयफ्रेंड वो थे।”

बता दें, आज रजत तारा अपनी फैमिली के साथ एक अलग जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन सुष्मिता के लिए वो अब भी एक खास इंसान हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।