
दो लोगों ने मिलकर किया भाई का मर्डर, सुशांत की मौत के बाद बहन श्वेता ने किया शॉकिंग दावा, कहा- उसकी गर्दन पर...
सुशांत की मौत के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार अपने भाई को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं। इसी बीच अब श्वेता ने अपने हालिया इंटरव्यू में सुशांत की मौत से जुड़े कुछ ऐसे राज खोले, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के हर किसी को हिलाकर रख दिया था। सुशांत अपनी दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करते थे। उनकी मौत पर आज भी कई सवाल खड़े होते हैं। सुशांत की मौत के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार अपने भाई को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं। इसी बीच अब श्वेता ने अपने हालिया इंटरव्यू में सुशांत की मौत से जुड़े कुछ ऐसे राज खोले, जिसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
गर्दन पर नहीं था कपड़े का निशान
श्वेता सिंह कीर्ति हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने कुछ चौंकाने वाले दावे किए। इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने बताया, 'आत्महत्या कैसे हो सकती है? जो पंखा था और जो बिस्तर था उसमें दूरी ही इतनी नहीं थी कि कोई इंसान अपना पैर लटका सके। अगर आपको आत्महत्या करनी है, तो आप एक स्टूल का उपयोग करेंगे ना? लेकिन स्टूल जैसा कुछ नहीं था वहां पर।'
गर्दन में किसी कपड़े का निशान नहीं
श्वेता सिंह ने इंटरव्यू में आगे बताया, 'उसकी गर्दन पर मिले निशान भी कपड़े के निशान जैसे नहीं थे। अगर आप उनका निशान भी देखेंगे ना, वो दुपट्टे का निशान ही नहीं है। पतला सा एक चेन टाइप का निशान है।'
दो लोगों ने किया उसका मर्डर
श्वेता ने अपने भाई की मौत के बाद एक मनोवैज्ञानिक सेशन के दौरान उन्हें जो बताया गया था। दो मनोवैज्ञानिकों ने श्वेता से संपर्क किया था - एक अमेरिका से और दूसरा मुंबई से - जिन्होंने एक-दूसरे को जाने बिना, कथित तौर पर हुई घटना के बारे में एक जैसी बातें बताईं। श्वेता ने दावा किया, 'मुझे जिन लोगों ने अप्रोच किया, एक अमेरिका की मनोवैज्ञानिक थी... वह यह भी नहीं जानती थी कि मैं कौन हूं या मेरा भाई कौन है। उसने कहा, 'उसका मर्डर हुआ है। दो लोग आए थे।' उन्होंने आगे बताया कि मुंबई की एक दूसरी मनोवैज्ञानिक ने भी ऐसा ही बताया। मुंबई के मनोवैज्ञानिक ने मुझसे संपर्क किया, 'उसने बिल्कुल वही बात कही जो गॉडमदर ने कही थी। दोनों ने बोला कि दो लोग आए थे जो उसका मर्डर करके गए हैं।'

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




