सुशांत सिंह राजपूत की कार्बन कॉपी है ये लड़का? वायरल वीडियो देख लोग बोले- भाई, फिल्मों में आ जाओ

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

सोशल मीडिया पर एक लड़के की वीडियो वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में लड़का बिल्कुल सुशांत सिंह राजपूत जैसा दिख रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि वीडियो देख सुशांत की याद आ गई। तो वहीं, कुछ का कहना है कि ये AI है। 

सुशांत सिंह राजपूत की कार्बन कॉपी है ये लड़का? वायरल वीडियो देख लोग बोले- भाई, फिल्मों में आ जाओ

दिवंगत एक्टर सुशांति सिंह राजपूत की मौत की खबर ने हर किसी को हिला दिया था। सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए इतना वक्त हो गया है, लेकिन आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वो लड़का बिल्कुल सुशांत सिंह का हमशक्ल लग रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि ये एक एआई वीडियो है।

क्या वाकई सुशांत की कार्बन कॉपी है वायरल लड़का?

जिस लड़के की वीडियो वायरल हो रही है उसकी इंस्टा आईडी donim.ayaan1513 है। इस लड़के की इंस्टा आईडी पर बहुत से ऐसे वीडियोज हैं जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत जैसा लग रहा है। कई वीडियोज और तस्वीरों में donim.ayaan1513 ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी तस्वीरें एडिट करके लगाई हुई हैं।

कौन है ये वीडियो क्रिएटर?

donim.ayaan1513 की आईडी से पता चलता है कि ये यूजर एक वीडियो क्रिएटर और एडिटर है, जो मुंबई में रहता है। donim.ayaan1513 की इंस्टा पर 295 के फॉलोअर्स हैं। वहीं, वीडियो क्रिएटर खुद 18 लोगों को फॉलो करते हैं।

सुशांत के साथ शेयर की हैं एडिटेड पोस्ट

donim.ayaan1513 की आईडी में कुछ तस्वीरों में आप पाएंगे कि वीडियो क्रिएटर की शक्ल कुछ हद तक सुशांत से जरूर मिलती है, लेकिन वो हूबहू सुशांत सिंह जैसे नहीं दिखते हैं। donim.ayaan1513 की ज्यादार वीडियो में लोगों ने यही कमेंट किया है कि वो बिल्कुल सुशांत जैसे दिखते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

donim.ayaan1513 के पेज पर बहुत सारी वीडियोज हैं जिसमें वो सुशांत की कार्बन कॉपी लग रहे हैं। ऐसी ही एक वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- भाई ये एआई का कमाल है। मुझे पता है ये आपका रियल फेस नहीं है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई आप बॉलीवुड फिल्मों में जाओ, हमें ऐसा लगेगा कि हम सुशांत को देख रहे हैं। एक ने लिखा- ये एआई है, और एआई का इस तरह इस्तेमाल बिल्कुल गलत है।

लोग बोले एआई का कमाल

वहीं, एक दूसरे वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट किया- सुशांत सर का अगला जन्म। एक ने लिखा- अगला सुशांत सिंह राजपूत। एक तीसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई, आप अपना असली चेहरा दिखाओ। ये एआई से एडिट किया हुआ चेहरा नहीं। एक ने लिखा- ये नकली है।

सुशांत सिंह राजपूत की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। सुशांत को असली पहचान मिली जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता से। छोटे पर्दे पर मिली सफलता के बाद सुशांत ने फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने एमएस धोनी, काई पो चे, छिछोरे, दिल बेचारा जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। सुशांत सिंह राजपूत की मौत 2020 में हुई थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।