सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता ने किया पोस्ट, लिखा- आज जब भाई के बारे में सोचती हूं तो..
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जिंदादिली और उनके उसूलों को याद करते हुए उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक लंबा पोस्ट किया है। श्वेता ने सुशांत के उसूलों और उनके आदर्शों को फैंस के साथ साझा किया है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 6 साल पहले आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर का जाना न सिर्फ इंडस्ट्री, बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक बहुत बड़ा धक्का था। आज रविवार को अपने भाई को याद करते हुए सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इस इंस्टा पोस्ट में श्वेता ने सुशांत की कुछ AI क्रिएटेड और कुछ पुरानी यादगार तस्वीरें साझा करते हुए अपने दिल की बात लिखी है और बताया है कि कैसे आज इतने सालों बाद भी सुशांत अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। वह आज भी लोगों को प्रेरित कर रहा है और जैसे वो जिया, वही असल में जिंदगी का सबसे बड़ा पैमाना है।
उसने सिखाया कि बिना दया के सक्सेस का कोई मोल नहीं
श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, “6 साल बीत गए, लेकिन कुछ रूहें वक्त के साथ और ज्यादा बड़ी होती गई हैं। आज जब मैं भाई के बारे में सोचती हूं, तो मैं यह नहीं सोचती कि वो कैसे गया, बल्कि यह सोचती हूं कि वो कैसे जिया। मैं उसकी बच्चों जैसी जिज्ञासा के बारे में सोचती हूं, जीवन, तारों, ब्रह्मांड और इंसानी दिमाग के रहस्यों के बारे में उसके असीम आकर्षण के बारे में सोचती हूं। मैं उस दिल के बारे में सोचती हूं जिसने लोगों को इज्जत से पेश आता था, फिर चाहे सामने वाला कोई भी हो। मैं एक ऐसे इंसान के बारे में सोचती हूं जिसने हमें सिखाया कि बिना दया भाव के कामयाबी का कोई मोल नहीं है।”
श्वेता ने याद दिलाए सुशांत के उसूल और आदर्श
अपने भाई को याद करते हुए और उसके सिखाए उसूलों को दुनिया के साथ साझा करते हुए श्वेता ने लिखा, “वक्त के साथ मुझे एक बहुत खूबसूरत बात समझ आई है: प्यार वक्त के नियमों का पालन नहीं करता। शरीर भले ही हमारी नजरों से ओझल हो जाए, पर एक खूबसूरत रूह का प्रभाव अनगिनत जिंदगियों पर बना रहता है। हर बार जब कोई गुस्से के ऊपर दया को चुनता है, अज्ञानता के ऊपर ज्ञान को, निराशा के ऊपर उम्मीद को और नजरिए के ऊपर प्यार को चुनता है, तो भाई के आदर्शों का एक छोटा सा हिस्सा जीवित रहता है।”
'जिंदगी का पैमाना यह नहीं कि वो कैसे खत्म हुई'
उन्होंने लिखा कि जो सबसे बड़ी श्रद्धांजलि हम उसे दे सकते हैं, वो है मायूस न होना। उन आदर्शों को अपनाना जिसे उसने जिया था। जिज्ञासु बनिए, दयालु बनिए, सीखते रहिए, बेखौफ होकर सपने देखिए, और दुनिया को कभी आपने दिल को पत्थर मत करने दीजिए। जिंदगी को मापने का पैमाना यह नहीं है कि यह खत्म कैसे हुए, बल्कि यह है कि इसने कितने दिलों को जगाया। और उस पैमाने के हिसाब से भाई आज भी जिंदा है। तुम आज भी करोड़ों को प्रेरित कर रहे हो। हमेशा ढेर सारा प्यार। हमेशा हमारे दिलों में जिंदा। सुशांत सिंह राजपूत। यह पोस्ट मिनटों में वायरल हो गई और करोड़ों सुशांत फैंस ने इस पर रिएक्शन दिया है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


