रत्ना पाठक शाह संग अपने रिश्ते पर बोलीं बहन सुप्रिया पाठक, कहा- 'जब वो आस-पास होती है तो डर लगता है...'

Mar 09, 2026 08:26 pm IST
Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान

सुप्रिया हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करती हैं। ऐसे में अब सुप्रिया ने अपनी बहन और एक्ट्रेस रत्ना पाठक संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। सुप्रिया ने बहन संग अपने रिश्ते को 'कीमती' बताया।

रत्ना पाठक शाह संग अपने रिश्ते पर बोलीं बहन सुप्रिया पाठक, कहा- 'जब वो आस-पास होती है तो डर लगता है...'

दिग्गज एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ सुप्रिया पाठक पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। सुप्रिया हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करती हैं। ऐसे में अब सुप्रिया ने अपनी बहन और एक्ट्रेस रत्ना पाठक संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। सुप्रिया ने बहन संग अपने रिश्ते को 'कीमती' बताया।

हमारा रिश्ता काफी दूर का था

सुप्रिया पाठक ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले कुछ सालों में रत्ना पाठक शाह के साथ उनका रिश्ता कैसे बदला है। उनके शब्दों में, 'मेरे और रत्ना के बीच एक समय था जब हमारा रिश्ता काफी दूर का था।' सुप्रिया ने आगे कहा, 'लेकिन धीरे-धीरे हमारे बीच एक ऐसी बॉन्डिंग हो गई है जो मुझे बहुत कीमती लगती है।'

ये भी पढ़ें:
दीपिका के 8 घंटे शिफ्ट की मांग का ऑन-स्क्रीन मां सुप्रिया पाठक ने किया सपोर्ट

आस-पास होती हैं तो डर लगता

एक दिलचस्प बात बताते हुए, सुप्रिया ने आगे कहा कि जब वह रत्ना पाठक शाह के आस-पास होती हैं तो उन्हें डर लगता है। एक्ट्रेस के पास इसका एक कारण है। अपने बॉन्ड के बारे में बताते हुए, उन्होंने कहा कि वह रत्ना की बातों को बहुत सीरियसली लेती हैं। उनके शब्दों में, 'अगर उन्होंने कहा है कि 11 बजे मिलेंगे, तो मैं 11 बजे पहुंच जाऊंगी।'

सनाह कपूर ने रत्ना पाठक शाह के बारे में यह कहा

बता दें कि सनाह कपूर, जो अपनी मां के साथ चैट में शामिल हुईं। सनाह ने अपनी मौसी रत्ना को परिवार में एक मजबूत और निडर इंसान बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी मौसी हमसे अलग हैं। लेकिन मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, क्योंकि वह बहुत अलग हैं। वह अपने हक के लिए लड़ती हैं, लोगों के लिए खड़ी होती हैं। उनकी एक आवाज़ है और वह आवाज़ बहुत मजबूत है और वह इसका इस्तेमाल भी करती हैं।'

ये भी पढ़ें:
अमिताभ, प्रभास या कमल हासन, जानें 'कल्कि 2898 एडी' के लिए किसे मिली मोटी रकम

सनाह कपूर ने रत्ना पाठक शाह की खूब तारीफ की

सनाह ने रत्ना के बारे में और भी बहुत कुछ कहा। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत डर लगता है, लेकिन धीरे-धीरे सीखने की कोशिश कर रही हूं। मुझे बहुत डर लगता है। लेकिन मैं धीरे-धीरे सीखने की कोशिश कर रही हूं।' बात खत्म करते हुए, उन्होंने बहनों के बारे में एक डिटेल शेयर की। सनाह ने कहा कि दोनों कभी-कभी एक-दूसरे को गुजराती में बात करने के लिए कॉल करते हैं, क्योंकि उन्हें अपनी भाषा की याद आती है।

ये भी पढ़ें:
कौन हैं ईशान किशन की लेडी लव अदिति हुंडिया? करती हैं ये बिजनेस

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख