विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मिली बेल, जानें क्या है पूरा मामला, क्यों 2 महीने से जेल में थे डायरेक्टर

Feb 13, 2026 01:30 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Vikram Bhatt Fraud Case: विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट ने बेल दे दी है। उन्हें 7 दिसंबर को जेल भेजा गया था और 13 फरवरी के दिन उन्हें रिहा किया गया है।

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मिली बेल, जानें क्या है पूरा मामला, क्यों 2 महीने से जेल में थे डायरेक्टर

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को जमानत दे दी है। दरअसल, इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनियों और इंदिरा IVF हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर अजय मुर्डिया ने उनपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विक्रम भट्ट और उनके सहयोगियों ने उनकी दिवंगत पत्नी पर एक बायोपिक बनाने का वादा किया था और 30 करोड़ रुपये लिए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि ये फिल्म 200 करोड़ रुपये तक की कमाई करेगी। हालांकि, न तो फिल्म बनी और न ही कोई ठोस प्रोजेक्ट सामने आया।

कोर्ट तक पहुंचा मामला

पैसे मिलने के बाद विक्रम भट्ट ने डॉक्टर का फोन उठाना, उनके मैसेज का जवाब देना और मिलना बंद कर दिया। ऐसे में डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामला अंततः अदालत तक पहुंच गया। उदयपुर CJM कोर्ट-4 ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को 9 दिसंबर 2025 को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें उदयपुर सेंट्रल जेल भेजा गया।

जमानत की अर्जी दाखिल की

विक्रम भट्ट के वकील ने विक्रम और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य बिगड़ने का हवाला देते हुए जमानत के लिए अर्जी दाखिल की, लेकिन राजस्थान हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद जमानत की अर्जी खारिज कर दी। विक्रम भट्ट के वकील ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और सुप्रीम कोर्ट ने आज (13 फरवरी) उन्हें इस धोखाधड़ी के मामले में जमानत देकर बड़ी राहत दी है।

कोर्ट ने क्या कहा?

PTI के मुताबिक, चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने शुक्रवार को विक्रम और श्वेतांबरी को उदयपुर जेल से रिहा करने का आदेश दिया। उन्होंने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से नियम और शर्तें बताते हुए जमानत का ऑर्डर पास करने को कहा। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राजस्थान सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब भी मांगा है और अगली सुनवाई 19 फरवरी के लिए तय की है।

दूसरी शिकायत

इस केस के बीच जनवरी में, एक बिजनेसमैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फिल्ममेकर और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट सारदा ने उनसे ₹13.5 करोड़ की धोखाधड़ी की है। यह केस मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। खबर है कि इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने इसकी जांच की जिम्मेदारी संभाली है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।