सुनो गौर से दुनिया वालों…सलमान-संजय की अधूरी फिल्म का गाना, आधी शूटिंग के बाद इसलिए बंद हो गई फिल्म
सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म दस की 40% शूटिंग हो गई थी। इस फिल्म को अचानक बंद करना पड़ा। ये था कारण। फिल्म का गाना 'सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर ना हम पर डालो' खूब हिट हुआ।

सलमान खान और संजय दत्त ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। ऑनस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त रही है। ऐसे में मुकुल आनंद भी इन दोनों सुपरस्टार्स को लेकर एक फिल्म बना रहे थे दस। ये फिल्म 1997 में शुरू हुई और कुछ दिन चली शूटिंग के बाद अचानक बंद हो गई। लेकिन इस फिल्म का एक गाना हमेशा के लिए अमर हो गया। वो गाना था 'सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर ना हम पर डालो'। इस देशभक्ति गीत को आज सुना और पसंद किया जाता है।
इसलिए बंद हो गई सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म
अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'हम', 'खुदा गवाह', 'अग्निपथ' और शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ के साथ त्रिमूर्ति बनाने वाले मुकुल आनंद 1997 में सलमान खान और संजय दत्त के साथ फिल्म दस बना रहे थे। इस फिल्म में संजय दत्त एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में थे। वहीं फिल्म की हीरोइन रवीना टंडन एक टेररिस्ट बनी थीं। ये उस समय की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसकी 40% शूटिंग पूरी हो चुकी थी। फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग अमेरिका में चल रही थी और तभी मुकुल आनंद को हार्ट अटैक आया और उनकी निधन हो गया। फिल्म दस की शूटिंग डायरेक्टर की डेथ के बाद रुक गई और ये फिल्म कभी पूरी नहीं हुई।
फिल्म का वो गाना
फिल्म दस बेशक संजय दत्त और सलमान खान के साथ नहीं बनीं लेकिन इनके साथ फिल्माया वो गाना रिलीज हो गया जिसमें ये स्टारकास्ट थी। ‘सुनो गौर से दुनियावालों बुरी नजर ना हम पर डालो’। ये गाना कुछ सालो बाद यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। उस समय फैंस सोचते थे कि ये किस फिल्म का गाना है जिसे कभी देखा नहीं। इसका जवाब सालों बाद मिला कि ये एक अधूरी फिल्म का गीत है जो कभी पूरी हुई नहीं।
दस नाम की दूसरी फिल्म
हालांकि, कुछ सालों बाद दस नाम की एक दूसरी फिल्म बनी जो 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जायद खान, अभिषेक बच्चन लीड स्टार्स थे। फिल्म की शुरुआत में मुकुल आनंद को याद किया गया है। 'सुनो गौर से दुनिया वालों' गाना शंकर, एहसान लॉय ने बनाया और गाया था। अगर ये फिल्म समय पर रिलीज होती तो ये गाना इन तीनों का डेब्यू सॉन्ग होता।
सलमान और संजय की फिल्में
सलमान खान और संजत दत्त की जोड़ी सबसे पहले 1991 में आई फिल्म साजन में नजर आई थी। इस फिल्म में इनकी केमिस्ट्री को पसंद किया गया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद ये जोड़ी फिल्म चल मेरे भाई में भी नजर आई। हालांकि, ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


