
SSKTK Box Office Day 19: लाखों में सिमटी 'सनी संस्कारी', सोमवार का कलेक्शन कर देगा निराश
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में इसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया,लेकिन इसी के साथ ही ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा:चैप्टर 1' ने इसका पूरा गेम पलट दिया।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 19: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के रिलीक का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में दोनों स्टार्स को साथ देखने लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा थी। ये 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में इसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया,लेकिन इसी के साथ ही ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा:चैप्टर 1' ने इसका पूरा गेम पलट दिया। ऐसे में अब 'सनी संस्कारी' के सोमवार के दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

19वें दिन लाखों में सिमटी 'सनी संस्कारी'
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण और जाह्नवी के अलावा रोहित श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। 80 करोड़ रुपये के बजट बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके सोमवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने 19वें दिन खबर लिखने तक 0.75 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 59.25 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'का कलेक्शन
डे 1- 9.25 करोड़ रुपये
डे 2- 5.5 करोड़ रुपये
डे 3- 7.7 करोड़ रुपये
डे 4- 7.75 करोड़ रुपये
डे 5- 3.25 करोड़ रुपये
डे 6- 3.25 करोड़ रुपये
डे 7- 2.35 करोड़ रुपये
डे 8- 2.25 करोड़ रुपये
डे 9- 2.25 करोड़ रुपये
डे 10- 3.25 करोड़ रुपये
डे 11- 3.25 करोड़ रुपये
डे 12- 1.25 करोड़ रुपये
डे 13- 1.5 करोड़ रुपये
डे 14- 1.00 करोड़ रुपये
डे 15- 1.00 करोड़ रुपये
डे 16- 1.00 करोड़ रुपये
डे 17- 1.09 करोड़ रुपये
डे 18- 1.25 करोड़ रुपये
डे 19- 0.75 लाख रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 59.25 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




